{"_id":"6aaabbda74b41f32c709610d","slug":"video-chamoli-grand-reunion-of-goddess-nanda-rajrajeshwaris-palanquin-and-the-badi-jaat-yatra-at-wan-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"चमोली: वाण में मां नंदा राजराजेश्वरी की डोली और बड़ी जात यात्रा का भव्य मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: वाण में मां नंदा राजराजेश्वरी की डोली और बड़ी जात यात्रा का भव्य मिलन
देवाल। बधाड़ की आराध्य देवी मां नंदा की डोली व नंदा बुधवार को लोहाजंग होते हुए देर शाम आबादी के अंतिम गांव वाण पहुंच गई है। देर शाम वाण गांव पहुंची मां नंदा नंदा राजराजेश्वरी की डोली व बडीजात यात्रा में चल रही दशोली की डोली, बंड की डोली व कई गांव से पहुंचे छतोलियों का नंदा चौक में भव्य और भावुक मिलन हुआ। डोली के स्वागत में झोडा का आयोजन हुआ। इस अलौकिक मिलन के साक्षी बनने के लिए देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में श्रद्धालु वाण गांव पहुंचे हैं। बृहस्पतिवार को मां नंदाजात और बड़ी जात यात्रा मां नंदा के धर्म भाई लाटू देवता की अगुवाई में वाण गांव से आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेगी। वाण से आगे की यात्रा कठिन और निर्जन है। अगला पडाव गैरोली पातल होगा, यहां सभी श्रद्धालु व डोलियां रात्रि प्रवास करेंगे। वाण में श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा हुआ है। मां नंदा राजराजेश्वरी और बड़ी जात की डोली के दर्शन पाकर श्रद्धालु भाव-विभोर हैं और खुद को धन्य मान रहे हैं। वाण गांव में रात्रि जागरण और पारंपरिक लोक उत्सव का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र नंदामय हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।