Air Service Crisis: हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण चलाई जा रहीं एकतरफा स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल
Special Trains Due To Flight Cancellations: हवाई सेवाएं रद्द होने से बढ़े यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा–जोधपुर और यशवंतपुर–अजमेर एकतरफा स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। सीमित ट्रिप के साथ कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा-जोधपुर और यशवंतपुर-अजमेर एकतरफा स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने इसे लेकर जानकारी साझा की है।
1. गाड़ी संख्या 04808, हावड़ा-जोधपुर एकतरफा स्पेशल रेल सेवा दिनांक 09.12.25 को (01 ट्रिप) हावड़ा से 23.00 बजे रवाना होकर दिनांक 11.12.25 को जयपुर स्टेशन पर 05.00 बजे आगमन व 05.10 बजे प्रस्थान कर 11.50 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, कोडरमा, गया, सासाराम, पं. दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, गोविन्दपुरी, इटावा, टूण्डला, ईदगाह, अछनेरा, भरतपुर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, फुलेरा, नावां सिटी, कुचामन सिटी, मकराना सिटी, डेगाना, रेन, मेड़ता रोड, गोटन व पीपाड रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में कुल 01 फर्स्ट मय सेकेंड एसी, 02 सेकेंड एसी, 07 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 03 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 21 डिब्बे होंगे।
यह भी पढ़ें- IndiGo Crisis Continues: शादी में देर से पहुंची दुल्हन, सामान गुम; कई यात्री तीसरे दिन भी झेल रहे दिक्कतें
2. गाड़ी संख्या 06575, यशवंतपुर-अजमेर एकतरफा स्पेशल रेल सेवा दिनांक 10.12.25 को (01 ट्रिप) यशवंतपुर से 07.00 बजे रवाना होकर दिनांक अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 09.50 बजे आगमन व 20.00 बजे प्रस्थान कर 22.30 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में यलहंका, धर्मवरम, ताटिचेर्ला, गुटंकल, वाडी, कलबुर्गी, सेलापुर, कुर्डुवाडी, दौंड़, पुणे, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, वापी , वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, शामगढ़, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर व किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 03 सेकेंड एसी, 04 थर्ड एसी, 09 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.