{"_id":"6818174a50f493e0db0f7f42","slug":"weather-news-storm-likely-in-rajasthan-heavy-hailstorm-alert-issued-in-10-districts-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: राजस्थान में आज आंधी के बवंडर की संभावना, 10 जिलों में भारी ओलावृष्टि का अलर्ट हुआ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: राजस्थान में आज आंधी के बवंडर की संभावना, 10 जिलों में भारी ओलावृष्टि का अलर्ट हुआ जारी
Mon, 05 May 2025 07:29 AM IST
सौरभ भट्ट
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Mon, 05 May 2025 07:29 AM IST
सार
Weather Report: राजस्थान में तापमान में तेज गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे चला गया है। वहीं, अगले कुछ दिनों तक यहां आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर चलेगा।
विज्ञापन
राजस्थान मौसम
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक राजस्थान में तेज आंधी, बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 10 जिलों में तेज अंधड़ के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में मध्य पाकिस्तान और आस-पास लगने वाले पंजाब तथा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर सक्रिय है। इसके प्रभाव यहां तेज हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की खाड़ी से नमी भी आ रही है। हवा में आर्द्रता का स्तर 50 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें- Chittorgarh News: आरआर और केकेआर के मैच पर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, छापा मारकर पकड़े तीन सटोरिए
विज्ञापन
इस सप्ताह हीट वेव से राहत जारी हरेगी
मौसम में आए इस बदलाव के असर से प्रदेश में हीट वेव से राहत मिली है। प्रदेश का अधिकतम पारा जहां 47 डिग्री को छू गया था, वहीं पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान का स्तर सामान्य से छह से सात डिग्री तक नीचे चला गया है। मौसम विभाग का कहना है कि सात मई तक प्रदेश में राहत का दौर जारी रहेगा और आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में हीट वेव की संभावना नहीं है।
आज इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज पूरे राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। लेकिन बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, पाली, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, जालौर में तेज आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अजमेर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ तथा आस-पास के क्षेत्रों में भी अगले तीन घंटों के दौरान तेज आंधी और बारिश की तात्कालिक चेतावनी जारी की गई है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: 10 करोड़ मांगे, 2.5 करोड़ में सौदा, घूस के नोटों पर लगा रंग MLA की उंगलियों पर मिला; ACB का खुलासा
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की स्थिति की बात करें तो सर्वाधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री रहा। सीकर में पारा 36 डिग्री, कोटा में 37 डिग्री और बाड़मेर में 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जैसलमेर में 39.6 डिग्री, जोधपुर में 37.3 डिग्री और बीकानेर में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन