पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer: Major Security Drive Along Border, Door-to-Door Verification Within 50 km, Close Watch on Suspects

Jaisalmer: सीमा सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 50Km के दायरे में घर-घर होगा सत्यापन, संदिग्धों पर पैनी नजर

Thu, 25 Jun 2026 07:27 PM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 07:27 PM IST
सार

पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जैसलमेर में 'ऑपरेशन क्लीन' शुरू किया गया है। इसके तहत सीमा से 50 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों का घर-घर जाकर सत्यापन किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Jaisalmer: Major Security Drive Along Border, Door-to-Door Verification Within 50 km, Close Watch on Suspects
सीमा सुरक्षा को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जैसलमेर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत व्यापक सत्यापन अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत सीमा से 50 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों, ढाणियों और बस्तियों में रहने वाले लोगों का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार हाल के समय में सीमावर्ती क्षेत्रों में बाहरी मजदूरों, फेरीवालों और अस्थायी रूप से रह रहे लोगों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस, राजस्व विभाग और खुफिया एजेंसियों की संयुक्त टीमें विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर निवासियों की पहचान और दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। बिना वैध पहचान पत्र के पाए जाने वाले या संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'राजस्थान में सरकार नहीं, आरएसएस चला रहा सिस्टम', अशोक गहलोत का बड़ा हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के दौरान मकान मालिकों, होटल संचालकों, ठेकेदारों और नियोक्ताओं को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति या मजदूर को अपने यहां रखने से पहले उसकी सूचना संबंधित पुलिस थाने में दें। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जैसलमेर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और नागरिक सत्यापन की प्रक्रिया नियमित रूप से चलती रहती है। इसका उद्देश्य सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाए रखना और किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखना है। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed