सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Balotra News: Power supply restored during repair, youth electrocuted while fixing fault, dies tragically

Balotra News: मरम्मत के दौरान बिजली सप्लाई चालू की, फॉल्ट ठीक कर रहे युवक की करंट से दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Thu, 28 Aug 2025 07:53 AM IST
विज्ञापन
सार

बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान एफआरटी में कार्यरत एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने डिस्कॉम और एफआरटी टीम के कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Balotra News: Power supply restored during repair, youth electrocuted while fixing fault, dies tragically
एफआरटी कर्मी की करंट से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान एफआरटी में कार्यरत एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने डिस्कॉम और एफआरटी टीम के कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
Trending Videos


बालोतरा जिले के बायतु उपखंड में नौसर ग्राम पंचायत के बिजली विभाग और एफआरटी टीम की घोर लापरवाही से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एफआरटी टीम में कार्यरत जुगताराम पुत्र नेनाराम बिजली लाइन में आए फॉल्ट को सुधारने के लिए अपने सहकर्मी मूलाराम के साथ मौके पर गया था। दोनों ने बायतु के डिस्कॉम सब स्टेशन पर औपचारिक रूप से शटडाउन की सूचना देकर काम शुरू किया था लेकिन कुछ देर बाद अचानक लाइन में बिजली सप्लाई चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jhunjhunu News: झुंझुनू जिले का जवान जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक के दौरान हुआ शहीद, कल निकलेगी अंतिम यात्रा

तेज करंट की चपेट में आते ही जुगताराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों और सहकर्मियों ने आनन-फानन में लाइट सप्लाई बंद करवाई और इसके बाद उसे तुरंत बायतु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

हादसे के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल परिसर में जुट गए। उन्होंने आरोप लगाया कि डिस्कॉम कर्मियों की लापरवाही और असावधानी के चलते यह दुर्घटना हुई है। परिजनों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली सप्लाई चालू कर दी गई, जिससे परिवार का कमाऊ सहारा मौत के मुंह में चला गया।

ग्रामीणों और परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि दोषी डिस्कॉम अधिकारियों और एफआरटी कर्मियों को के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मृतक जुगताराम के परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिया जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए, ताकि उनके जीवन-यापन का सहारा बन सके। घटना की सूचना मिलते ही बायतु पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed