{"_id":"688af59690ee43efb80c9045","slug":"jaisalmer-news-fire-breaks-out-in-moving-bike-outside-petrol-pump-in-pokaran-prompt-action-prevents-tragedy-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer News: पोकरण में पेट्रोल पंप के बाहर चलती बाइक में लगी आग, कर्मचारियों ने काबू पाया, कोई जनहानि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer News: पोकरण में पेट्रोल पंप के बाहर चलती बाइक में लगी आग, कर्मचारियों ने काबू पाया, कोई जनहानि नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार
पेट्रोल पंप से निकलते ही बाइक में अचानक लगी आग पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तुरंत काबू पा लिया। बाइक सवार युवक-युवती ने भागकर अपनी जान बचाई। अचानक लगी इस आग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पोकरण में जैसलमेर रोड स्थित सांकड़ा फांटा के पास जुबली पेट्रोल पंप से निकलते ही एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक पर सवार युवक-युवती ने भागकर अपनी जान बचाई। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। कल शाम हुए इस हादसे में पोकरण में जैसलमेर रोड स्थित जुबली पेट्रोल पंप के पास चलती मोटर साइकिल में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक में पेट्रोल भरवाने के कुछ ही देर बाद आग लग गई और वह पूरी तरह से लपटों में घिर गई। बाइक सवार युवक-युवती समय रहते भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Tonk: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलते ही पेट्रोल पंप के कर्मचारी तुरंत फायर सेफ्टी लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। अगर समय रहते आग बुझाने की कोशिश नहीं की जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि बाइक पेट्रोल पंप से महज कुछ मीटर की दूरी पर खड़ी थी। घटना के समय मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।