{"_id":"69d1237c60579004b80c4253","slug":"suspicious-death-in-jaisalmer-married-woman-found-hanging-family-alleges-murder-jaisalmer-news-c-1-1-noi1407-4126636-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जैसलमेर में फंदे पर मिला विवाहिता शव, धरने पर बैठे परिजन; हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जैसलमेर में फंदे पर मिला विवाहिता शव, धरने पर बैठे परिजन; हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: जैसलमेर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
सार
जैसलमेर के चूंधी गांव में 23 वर्षीय विवाहिता समिता का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान और चेहरे पर सूजन देखकर हत्या का आरोप लगाया है।
मृतका के परिजन धरने पर बैठे
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
जैसलमेर जिले के चूंधी गांव में 23 वर्षीय विवाहिता समिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ससुराल में फंदे से लटका शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, दूसरी तरफ मृतका के मायका ने इसे आत्महत्या मानने से साफ इनकार कर दिया और हत्या की आशंका जताई।
परिजनों ने शव पर चोट के निशान और चेहरे पर सूजन देखकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए और अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण भी निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अड़ गए। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जवाहर चिकित्सालय की शवगृह में रखाया गया है।
आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
मृतिका के परिजनों ने तत्काल पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और जब तक आरोपियों पर कार्रवाई न हो तब तक धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया। समिता की शादी वर्ष 2018 में तरुण राम के साथ हुई थी और दंपती के दो छोटे बच्चे भी हैं। परिवार में छाए मातम के साथ-साथ गांव और आसपास के इलाकों में भी गहरा आक्रोश है।
अस्पताल के बाहर लगा लोगों का जमावड़ा
जिला अस्पताल के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है और सभी निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। कोतवाली थानाधिकारी सुरजाराम जाखड़ ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम गठित कर दी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई होगी और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
Trending Videos