{"_id":"6880b8d5fcfaab1b85076dde","slug":"rajasthan-news-government-school-teacher-accused-of-molesting-girl-students-parents-demand-dismissal-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: अधेड़ उम्र के सरकारी शिक्षक ने की मासूम छात्राओं के साथ छेड़छाड़, गुस्से में गांव वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: अधेड़ उम्र के सरकारी शिक्षक ने की मासूम छात्राओं के साथ छेड़छाड़, गुस्से में गांव वाले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 23 Jul 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार
जैसलमेर के एक गांव में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में उनके परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर टीचर को हटाने की मांग की। बहरहाल पुलिस ने आरोपी टीचर को पूछताछ के लिए डिटेन किया है।
स्कूल के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जैसलमेर के खुहड़ी थाना इलाके में अधेड़ उम्र के एक सरकारी अध्यापक पर ग्रामीणों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। इसके चलते आज सुबह छात्राओं के परिजन व ग्रामीण स्कूल पहुंचे और प्रदर्शन कर टीचर को हटाने की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर खुहड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
Trending Videos
मामले को गर्माता देख शिक्षा विभाग ने भी टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की। गांव के 3 परिजनों ने पुलिस में छेड़छाड़ का मामला खुहड़ी थाने में दर्ज करवाया और समझाइश बाद ग्रामीण अपने घर लौटे। वहीं पुलिस सरकारी टीचर से इस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Banswara News: आनंदपुरी में महिला से चेन लूटने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, साथी फरार
खुहड़ी थाने के एएसआई तुलछाराम ने बताया कि स्कूल के एक शिक्षक के खिलाफ कक्षा 6 की 3 से 4 बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिली। स्कूल पहुंचे तो पीड़िताओं के परिजन और गांव के लोगों ने लिखित शिकायत दी है। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया, साथ ही इस मामले की जांच शुरू की गई।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में 3 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है। बच्चियों और दूसरे शिक्षकों के भी बयान लिए जा रहे हैं। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (प्रथम) रमेश दत्त की अध्यक्षता में कमेटी जांच कर रही है। जांच अधिकारी रमेश दत्त ने बताया कि सूचना पर हम सब भी स्कूल पहुंचे। विभाग ने मेरी अध्यक्षता में 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। अब इस मामले में जांच की जा रही है।