{"_id":"684445a357cdcf126a0fde3c","slug":"jalore-action-taken-against-bagoda-dealer-400-bags-seized-on-suspicion-of-fake-fertilizer-jalore-news-c-1-1-noi1335-3035337-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: नकली उर्वरक की आशंका के चलते 400 बैग डीएपी जब्त, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: नकली उर्वरक की आशंका के चलते 400 बैग डीएपी जब्त, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे सैंपल
Sat, 07 Jun 2025 09:38 PM IST
जालौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 09:38 PM IST
सार
नकली उर्वरक की आशंका को लेकर जिले के रंगाला गांव में कृषि विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के तहत 400 बैग डीएपी उर्वरक जब्त किया गया और इसके सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन
रंगाला गांव में आदान विक्रेता पर कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की बागोड़ा तहसील स्थित रंगाला गांव में नकली उर्वरक की आशंका को लेकर कृषि विभाग ने शुक्रवार देर शाम बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने एक आदान विक्रेता की फर्म पर छापा मारकर करीब 400 बैग डीएपी उर्वरक जब्त किए हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कृषि आदानों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
कृषि विभाग के उप परियोजना निदेशक एवं उर्वरक निरीक्षक जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि छापे के दौरान गोदाम में बड़ी मात्रा में डीएपी उर्वरक अवैध रूप से संग्रहीत पाया गया। प्रारंभिक जांच में यह उर्वरक संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसके बाद सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित विक्रेता के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Barmer News: विशेष स्वच्छता अभियान में कलेक्टर टीना डाबी ने संभाली झाड़ू, शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने की अपील
विज्ञापन
विभाग की ओर से गोदाम में रखे संपूर्ण स्टॉक को सीज कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान उप निदेशक (सामान्य) खुमान सिंह रूपावत, कृषि पर्यवेक्षक गुरविंद सिंह और रमेश चंद भी मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि जिले में नकली उर्वरकों की रोकथाम को लेकर अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। विभाग अब अन्य क्षेत्रों में भी जांच तेज कर रहा है, जिससे किसानों को मिल रही गुणवत्ताहीन खाद की आपूर्ति पर रोक लगाई जा सके।