{"_id":"681f54400483921a88045740","slug":"jalore-bhinmal-police-arrested-6-absconding-accused-in-robbery-case-jalore-news-c-1-1-noi1335-2929853-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: लूट के मामले में फरार छह आरोपी हिरासत में, ऑपरेशन धरपकड़ के तहत भीनमाल पुलिस को मिली बड़ी सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: लूट के मामले में फरार छह आरोपी हिरासत में, ऑपरेशन धरपकड़ के तहत भीनमाल पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Sun, 11 May 2025 07:59 AM IST
जालौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 07:59 AM IST
सार
जोधपुर रेंज आईजी के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन धरपकड़ के तहत लूट के मामले में फरार छह आरोपियों को भीनमाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में लूट के एक मामले में फरार चल रहे छह आरोपियों को भीनमाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन धरपकड़ के तहत की गई, जो जोधपुर रेंज के आईजी श्री विकास कुमार के निर्देश पर जिले में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा व वृत्ताधिकारी अन्नराज सिंह राजपुरोहित की निगरानी में थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में टीम ने इन आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 3 मई को भीनमाल थाने में दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित दिलीप कुमार ने बताया था कि वह रोजाना अपनी दुकान के लिए मोटर साइकिल से आना-जाना करता है। 2 मई की शाम करीब 7.15 बजे वह रुचियार गांव के पास पहुंचा, तभी एक सफेद कार में सवार कुछ लोगों ने उसे रोका, मारपीट की और उसके बैग से 80 हजार रुपये नकद व बाइक की चाबी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Karauli News: शादी समारोह बना मातम का सबब, तालाब में डूबने से बच्चा समेत तीन लोगों की मौत; महिला गंभीर
विज्ञापन
इस प्रकरण में 6 मई को प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पीड़ित द्वारा दी गई जानकारी से दिनेश कुमार सोनी पर संदेह गहराया, जिसकी तलाश के दौरान पता चला कि वह अन्य पांच युवकों के साथ बागोड़ा थाने में एक अन्य अपराध में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस टीम ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि आरोपी दिनेश कुमार ने दिलीप कुमार की दुकान पर रैकी की थी और उसका पीछा कर अन्य साथियों को सूचित किया था। इसके बाद दिनेश कुमार, श्रवणसिंह, दिनेश जाट, अशोक सिंह, जोगसिंह और महावीरसिंह ने मिलकर रुचियार के पास वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने 6 आरोपियों को बागोड़ा थाने से गिरफ्त में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है। पूछताछ जारी है और लूट की रकम व अन्य साक्ष्य बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।