सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: Contractor Dupes Power Line Project of ₹67 Lakh, Materials Never Reached Site; 2 Arrested

Jalore News: बिजली लाइन प्रोजेक्ट में ठेकेदार ने की हेराफेरी, साइट पर नहीं पहुंची 67 लाख की सप्लाई, 2 गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Mon, 04 Aug 2025 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार

बिजली पोल, लाइन, डीटीआर और अंडरग्राउंड केबल लगाने का काम करने वाली कंपनी के साथ 67 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर आरोपी ठेकेदार ने बिजली सामग्री से भरे ट्रक साइट पर न पहुंचाकर कहीं और बेच दिए। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Jalore News: Contractor Dupes Power Line Project of ₹67 Lakh, Materials Never Reached Site; 2 Arrested
गिरफ्तार ठेकेदार और उसका साथी
विज्ञापन

विस्तार

बिजली लाइन बिछाने वाली कंपनी के साथ 67 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में भीनमाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठेकेदार समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कंपनी द्वारा भेजे गए ट्रकों में भरी गई बिजली सामग्री साइट पर न पहुंचाकर उसे अन्यत्र स्थान पर बेच दिया था।

Trending Videos


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भंवरिया इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत जालौर और सांचौर जिलों में बिजली पोल, लाइन, डीटीआर और अंडरग्राउंड केबल लगाने का कार्य सौंपा गया था। कंपनी ने यह कार्य अलग-अलग ठेकेदारों को दिया, जिसमें भीलवाड़ा जिले के मुकेश सिंह रावत को भी एक साइट का ठेका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 जुलाई को मुकेश सिंह ने ट्रक के जरिए भीनमाल स्थित गोदाम से बिजली सामग्री लोड की लेकिन वह सामग्री साइट पर नहीं पहुंची। जांच में सामने आया कि उसने यह सामान अपने साथी जाहिद खान के माध्यम से अन्यत्र स्थान पर बेच दिया। इससे पहले भी वह कंपनी की सामग्री के साथ एक बार फरार हो चुका था। घटना के बाद से उसका फोन भी बंद मिला।

ये भी पढ़ें: ASI भर्ती: परीक्षा रद्द करने की मांग पर 102वें दिन भी धरना जारी, हनुमान बोले- व्यवस्था बदलने का संघर्ष है यह

प्रोजेक्ट मैनेजर लहरीलाल बैरवा ने 29 जुलाई को इस संबंध में भीनमाल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि कुल 66 लाख 91 हजार 410 रुपये की सामग्री हड़पी गई है। इस पर पुलिस ने मुकेश सिंह रावत और जाहिद खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 316 (2) और 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक जालौर ज्ञानचंद यादव के निर्देशन और वृत्ताधिकारी अन्नराज राजपुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में गठित टीम ने गोपनीय सूचना व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दोनों आरोपियों को उदयपुर से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने आरोपियों का रिमांड प्राप्त किया है। अब उनसे घटना में प्रयुक्त ट्रक, चोरी गई सामग्री की बरामदगी और अन्य सहयोगियों की भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed