सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   father going to drop his daughter at her in-laws house in Jalore fell from bridge man died in accident

Jalore News: बेटी को ससुराल छोड़ने जा रहे पिता की स्कूटी पुल से गिरी, हादसे में बुजुर्ग की हुई मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Jalore News: जालोर में बेटी और उसके दो बच्चों को ससुराल छोड़ने जा रहे एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब स्कूटी चला रहे बुजुर्ग अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गए। 

father going to drop his daughter at her in-laws house in Jalore fell from bridge man died in accident
जालोर : स्कूटी समेत पुलिया से गिरे पिता-बेटी, 10 फीट नीचे गिरने से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के जालोर जिले में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे सांकरणा पुलिया पर एक हृदयविदारक दुर्घटना सामने आई। ऐलाना गांव निवासी कानाराम (65) पुत्र प्रभुराम सैन अपनी बेटी रेखा देवी और उसके दो बच्चों को स्कूटी से सांकरणा गांव स्थित ससुराल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिया पार करते समय संतुलन बिगड़ने से वे स्कूटी समेत नीचे गिर गए।

Trending Videos


मृतक के नाती का होना था ढूंढ कार्यक्रम
बताया जा रहा है कि रेखा के छोटे बेटे का ढूंढ कार्यक्रम आयोजित होना था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह अपने ससुराल जा रही थी और उनके पिता कानाराम उसे छोड़ने के लिए साथ जा रहे थे। पुलिया पर चढ़ते समय अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और तीनों करीब 10 फीट नीचे नदी की ओर गिर पड़े। पुलिया के पास बनी रपट पर गिरने से कानाराम और उनकी बेटी को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने कानाराम को घोषित किया मृत
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को जालोर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद कानाराम को मृत घोषित कर दिया। बेटी रेखा को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। दोनों बच्चों को इस हादसे में किसी प्रकार की चोट नहीं आई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़ें: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, लगाया हत्या का आरोप

मृतका के बेटी ने क्या बताया?
रेखा ने बताया कि वह अपने छोटे बेटे के ढूंढ महोत्सव में शामिल होने के लिए ससुराल जा रही थी। उनके पिता उसे सुरक्षित पहुंचाने के उद्देश्य से साथ चल रहे थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed