सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: Government teacher accused of raping for 4 months, rape case registered

JaloreNews: नाबालिग से कई बार दुष्कर्म, शादी के बाद भी नहीं माना सरकारी शिक्षक, ससुराल से लौटी तो घर में घुसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Thu, 19 Jun 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस के अनुसार, आरोपी शिक्षक एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को अंग्रेज़ी पढ़ाता है और पीड़िता के पड़ोस में अपने परिवार के साथ रहता है। चार महीने से वह पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग कर रहा था। 

Jalore: Government teacher accused of raping for 4 months, rape case registered
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के जालोर जिले के बागरा थाना क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षक ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे ब्लैकमेल किया। बालिग होने के बाद पीड़िता की शादी हो गई, लेकिन इसके बाद भी आरोपी शिक्षक नहीं माना। बुधवार रात वह पीड़िता के घर में घुस गया और उस पर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। इस दौरान पीड़ित नवविवाहिता के चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। जांच में सामने आया कि आरोपी चार महीने से उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा था।

Trending Videos


तब नाबालिग थी पीड़िता, अब पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार रात करीब 9:15 बजे की है। बागरा थाना प्रभारी मोहनलाल गर्ग ने बताया कि पीड़िता की उम्र 18 वर्ष 2 महीने है। 28 मई को उसकी शादी हुई थी, अभी वह पीहर में रह रही है। बुधवार रात वह अपनी बीमार मां के साथ घर पर थी, जबकि दो भाई बाहर गए हुए थे। उस दौरान पड़ोस में रहने वाला 41 वर्षीय शिक्षक घर में घुसा और नवविवाहिता के कमरे में चला गया। वह उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा, मना करने पर जबरदस्ती करने की भी कोशिश की। लड़की के चिल्लाने पर उसका भाई घर में आ गया। जिसे देखकर आरोपी भागने लगा, भाई ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने परिवार को पूरी घटना बताई। पीड़िता परिवार के साथ रात में ही बागरा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। चार महीने पहले पीड़िता नाबालिग थी, इसलिए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं में भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नहीं रही रणथम्भौर की लड़ाका बाघिन एरोहैड, अपने शावकों की जुदाई नहीं कर पाई बर्दाश्त

चार महीने पहले किया दुष्कर्म, फिर धमकाने लगा  
पुलिस के अनुसार, आरोपी शिक्षक एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को अंग्रेज़ी पढ़ाता है और पीड़िता के पड़ोस में अपने परिवार के साथ रहता है। पीड़िता ने बताया कि चार महीने पहले आरोपी की पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई थी। इस दौरान आरोपी शिक्षक ने उसे घर पर खाना बनाने के बहाने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी शिक्षक ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे चुप रहने के बदले एक लाख से दस लाख रुपये देने तक का लालच भी दिया था।

ये भी पढ़ें:  एएसआई 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, गाड़ी को छुड़ाने के लिए मांगी थी घूस

शादी के बाद भी नहीं माना आरोपी, घर में घुसा 
28 मई को पीड़िता की शादी हो गई और वह अपने ससुराल चली गई। इसके बाद जब वह अपने पीहर वापस लौटी तो आरोपी शिक्षक फिर से उस पर मिलने का दबाव बनाने लगा। आरोपी शिक्षक से तंग आकर लड़की ने अपना मोबाइल नंबर बदल दिया तो वह नया नंबर बताने के लिए भी जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता किसी भी तरह से आरोपी के चंगुल में नहीं फंसी तो वह बुधवार रात को मां और बेटी को घर में अकेला देखकर घुस आया। पीड़िता की मां नींद की गोली लेकर सो रही थीं। आरोपी सीधे लड़की के कमरे में पहुंचा और उस पर संबंध बनाने को लेकर जबरदस्ती करने लगा। इस पर पीड़िता जोर-जोर से चिल्लाने लगी। पकड़े जाने के डर से आरोपी भागने लगा। इस बीच बाहर से आ रहे भाई ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed