सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News. 14-year-old raped, Accused Is Also A Minor

Jalore: 14 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, साइकिल सिखाने के बहाने झाड़ियों में ले जाकर किया गंदा काम

Jalore Bureau जालौर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार

जालौर में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी भी एक नाबालिग है, जिसने साइकिल सिखाने के बहाने लड़की को झाड़ियों में ले जाकर गंदा काम किया। 

Jalore News. 14-year-old raped, Accused Is Also A Minor
14 वर्षीय नाबालिग से रेप की घटना आई सामने महिला थाने में मामला दर्ज
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के जालौर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक नाबालिग लड़के ने 14 वर्षीय लड़की को साइकिल सिखाने के बहाने झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय पीड़िता अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी कॉलोनी में रहने वाला एक अन्य नाबालिग लड़का उसे साइकिल सिखाने के बहाने अपने साथ ले गया। झाड़ियों में ले जाकर उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

Trending Videos


घटना के बाद, पीड़िता की मां ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि उनकी बेटी के साथ एक नाबालिग लड़के ने साइकिल सिखाने के बहाने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक गौतम जैन ने बताया कि घटना जालौर शहर की है। रात करीब 9:30 बजे 14 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी एक युवक उसे साइकिल सिखाने के लिए अपने साथ ले गया। घर से दूर झाड़ियों में ले जाकर उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया। घटना के बाद लड़की रोते हुए घर पहुंची और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने महिला थाना अधिकारी और एएसपी रामेश्वर लाल के साथ अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए और मेडिकल परीक्षण करवाया। आरोपी लड़के की तलाश की जा रही है। डीएसपी गौतम जैन ने बताया कि आरोपी भी नाबालिग है और दोनों एक ही कॉलोनी में रहते हैं। फिलहाल, पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed