{"_id":"667f9cd7f018ad96c30728a2","slug":"jalore-news-jalore-mp-asked-for-inspection-report-of-mahi-and-kadana-dam-jalore-sirohi-will-get-water-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: जालौर सांसद ने मांगी माही एवं कडाणा बांध की इंस्पेक्शन रिपोर्ट, जालौर-सिरोही को मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: जालौर सांसद ने मांगी माही एवं कडाणा बांध की इंस्पेक्शन रिपोर्ट, जालौर-सिरोही को मिलेगा पानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार
जालौर सांसद लुंबाराम चौधरी ने शुक्रवार को वाप्कोस कंपनी के सीएमडी से मुलाकात कर माही एवं कडाणा बांध की इंस्पेक्शन एवं फीजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि कई बार खंडीय कार्यालय द्वारा इस विषय में पत्र लिखने के बाद भी अब तक कोई रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करवाई गई थी।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के नवनिर्वाचित सांसद लुंबाराम चौधरी ने कल वाप्कोस कंपनी के सीएमडी आर.के. अग्रवाल से मुलाकात कर माही एवं कडाणा बांध की इंस्पेक्शन एवं फीजिबिलिटी के संबंध में रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि खंडीय कार्यालय द्वारा कई बार इस विषय में पत्र लिखने के बाद भी अब तक कोई रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करवाई गई थी।
Trending Videos
इस मामले में जल संसाधन खंड जालौर के अधिशाषी अभियंता से मिली जानकारी के बाद सांसद लुंबाराम चौधरी ने वाप्कोस कंपनी के सीएमडी से मुलाकात कर माही एवं कडाणा बांध की इंस्पेक्शन एवं फीजिबिलिटी के संबंध में रिपोर्ट मांगी। इस दौरान उनका कहना था कि कई बार खंडीय कार्यालय द्वारा पत्र लिखने के बाद भी आज तक कोई भी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा संभाग सह मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि सांसद चौधरी ने बांध की इंस्पेक्शन रिपोर्ट और फीजिबिलिटी रिपोर्ट में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जताई। चौधरी ने बताया कि खोसला कमेटी की रिपोर्ट 1 सितंबर 1965 के अनुसार गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर कडाणा बांध बनाना प्रस्तावित किया गया था। इसके बाद 1 अक्टूबर 1966 को राजस्थान एवं गुजरात राज्य के बीच माही जल बंटवारा समझौता के तहत कडाणा बांध का निर्माण हुआ, जिसमें पैरा सं0-1 में वर्णित है जब गुजरात में (खेड़ा जिला) नर्मदा से सिंचित होगा, तब कडाणा बांध के पानी का 2/3 भाग राजस्थान का तथा 1/3 भाग गुजरात का होगा। यह पानी हाई लेवल नहर के माध्यम से जालौर-सिरोही को दिया जाएगा।
जालौर-सिरोही को माही एवं कडाणा बांध का पानी उपलब्ध कराने के लिए व्यवहार साध्य रिपोर्ट जल्द से जल्द राजस्थान सरकार को भिजवाए। वाप्कोस के सीएमडी आर.के. अग्रवाल ने एक हफ्ते में रिपोर्ट भिजवाने का भरोसा दिलाया।