{"_id":"663ccf40648131da4307059b","slug":"jalore-news-miscreants-attacked-the-police-vehicle-and-took-away-the-young-man-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: पुलिस गाड़ी पर हमला कर युवक को उठा ले गए बदमाश, देर रात पुलिस ने किया दस्तयाब, दस पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: पुलिस गाड़ी पर हमला कर युवक को उठा ले गए बदमाश, देर रात पुलिस ने किया दस्तयाब, दस पर केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 09 May 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
सार
थाने के पास कुछ लोगों ने वैन के सामने गाड़ी लगा दी इन लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की और वैन से युवक को खींचकर अपनी गाड़ी में ले गए। लड़की को पुलिस ने बचा लिया।
घटनाके बाद थाने के बाहर हुआ हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बदमाशों के हौसले इतेन बुलंद हो गए हैं कि अब वो पुलिस को भी कुछ नहीं समझ रहे हैं। सांचौर जिले के रानीवाड़ा थाने के सामने पुलिस सुरक्षा से बदमाश युवक का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए नाकाबंदी की। देर रात पुलिस ने युवक को दस्तयाब कर लिया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार मामला गुमशुदगी से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस थाने के बाहर से युवक के अपहरण के बाद हंगामा हो गया। गुमशुदगी के मामले में पुलिस युवक-युवती को दस्तयाब कर लाई थी। इस दौरान विवाहिता और युवक का कुछ लोगों ने थाने के सामने ही पुलिस की वैन से अपहरण का प्रयास किया। विवाहिता को तो पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया, लेकिन युवक को अपहरणकर्ता वैन से बाहर खींचकर अपनी कार में उठा ले गए। महज कुछ सेकेंड में ये पूरी घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और देर रात को नाकांबदी के दौरान युवक को दस्तायब कर लिया। मामले में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, कुछ लोगों को कस्टडी में भी लिया है।
थानाधिकारी देवी दान बारहठ ने बताया कि 6 मार्च को विवाहिता के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने लड़की को दस्तयाब किया है। उसके कथित प्रेमी और लड़की को थाने लाया गया, थाने के पास कुछ लोगों ने वैन के सामने गाड़ी लगा दी इन लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की और वैन से युवक को खींचकर अपनी गाड़ी में ले गए। लड़की को पुलिस ने बचा लिया। मामले के बाद पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर युवक दस्तयाब कर लिया। उसका मेडिकल भी करवाया गया है। जिन लोगों ने ये काम किया है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस सीसीटीवी और अन्य तरीकों से आरोपियों की पहचान कर रही है। कुछ को नामजद किया है। हेड कॉन्स्टेबल किशोर सिंह ने रिपोर्ट देकर 10 लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है। कई युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इस बीच युवक के परिजनों ने थाने के बाहर हंगामा कर दिया। करीब आधा घंटे ये हंगमा चला। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और लौट गए।
बता दें कि विवाहिता और युवक के पास से अहमदाबाद मुसिंपल कॉर्पोरेशन का मैरिज सर्टिफिकेट भी मिला है। मामले में युवक के परिजनों की ओर से अपहरण के बाद हंगामा भी हुआ अब मामले में पुलिस युवक के अपहरण करने वाले लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।