{"_id":"6655eb4d7d3ee0cc8f007a70","slug":"jalore-news-police-freezes-property-of-two-drug-smugglers-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई, पुलिस ने डेढ़ करोड़ से अधिक की संपत्ति की फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई, पुलिस ने डेढ़ करोड़ से अधिक की संपत्ति की फ्रीज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 28 May 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार
जालौर में दो तस्करों की संपत्ति को पुलिस ने फ्रीज करते हुए कड़ा सबक सिखाया है। अनैतिक और मादक पदार्थों से तस्करी से इन तस्करों ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा की सपत्ति तैयार की थी।
तस्करों की संपत्ति पर कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के सांचोर जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी वाले करने वाले तस्करों के विरुद्ध कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त दो तस्करों की संपत्ति को फ्रीज करने की कार्रवाई की है। अनैतिक और मादक पदार्थों से तस्करी से अर्जित की गई करीब डेढ़ करोड़ से अधिक कि संपत्ति को फ्रीज किया गया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार दो मकान सहित सोने के आभूषण के साथ डेढ़ करोड़ की अन्यथा गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्ति को वित्त मंत्रालय भारत सरकार के सक्षम प्राधिकरण ने फ्रीज किया। पुलिस की ओर से उक्त संपत्ति का फीस बोर्ड भी लगाया गया है। शेष संपत्ति और अन्य मादक पदार्थों के तस्करों की संपत्ति को फ्रीज की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांचौर जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि दाता निवासी भुताराम उर्फ भभुताराम और जेताराम जाति विश्नोई की संपत्ति पर कार्रवाई की गई है। इसमें तत्कालीन एसपी सागर राणा और तत्कालीन पुलिस निरक्षक बाबुलाल थानाधिकारी थाना करडा द्वारा दोनों तस्करों की सम्पति का ब्योरा तैयार करके उसे चिन्हित कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ (1) के तहत फीज करवाने की प्रकिया आरम्भ की थी।