सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: Youth Congress workers gheraoed the collectorate in protest against the government

Jalore News: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 13 Aug 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदर्शनकारी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से प्रतिदिन महिला अपराधों में बढ़ोतरी होती जा रही है। दलितों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। 

Jalore News: Youth Congress workers gheraoed the collectorate in protest against the government
कलेक्ट्रेन गेट पर जमा हुए प्रदर्शनकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जालौर जिला मुख्यालय पर युवा कांग्रेस जालोर ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कलेक्ट्रेट घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यशवीर शूरा सम्मिलित हुए। 

Trending Videos


भारतीय युवा कांग्रेस के कोआर्डिनेटर एवं जोधपुर संभाग प्रभारी लक्ष्मण सिंह सांखला और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक थांवला ने बताया कि प्रदेशभर में युवा कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसमें जालोर युवा कांग्रेस ने भी विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला अपराधों में हो रही बढ़ोतरी 
लक्ष्मण सिंह सांखला ने बताया कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से प्रतिदिन महिला अपराधों में बढ़ोतरी होती जा रही है। दलितों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। जालोर में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा अनेक सौगातें दी गईं थीं, लेकिन भाजपा ने आते ही उन कार्यों पर रोक लगा दी। ये भाजपा सरकार हीन भावना से कार्य कर रही है।

दसा साल से बना बोर्ड लेकिन सुधार नहीं
जालोर शहर में पिछले 10 वर्षों से भाजपा का बोर्ड है, लेकिन शहर के हालात बद से बदतर हो चुके हैं। इन्हीं सब बातों को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शन में पूर्व राज्य मंत्री पुखराज पाराशर, जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, सवाराम पटेल, जुल्फिकार अली भुट्टो, भोमाराम, रमीला मेघवाल, सरोज चौधरी, विधानसभा के प्रत्याशी सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन युवाओं ने सम्बोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed