{"_id":"67763bccf5543a7e8e0ef7cf","slug":"jalore-two-youths-entered-the-pond-with-a-damaged-boat-started-shouting-when-the-boat-filled-with-water-in-the-middle-of-the-pond-civil-defence-rescued-them-and-took-them-out-safely-jalore-news-c-1-1-noi1335-2478776-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: क्षतिग्रस्त नाव लेकर तालाब में उतरे युवक, पानी भरने पर चिल्लाने लगे, सिविल डिफेंस की टीम ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: क्षतिग्रस्त नाव लेकर तालाब में उतरे युवक, पानी भरने पर चिल्लाने लगे, सिविल डिफेंस की टीम ने बचाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार
जालोर निवासी दो युवक तालाब किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। शराब पीन के बाद वे किनारे पर पड़ी क्षतिग्रस्त नाव को लेकर तालाब में उतर गए। नाव डूबने की सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने उन्हें बचाया।
युवकों को निकाला बाहर
विज्ञापन
विस्तार
जालोर शहर के सुंदेलाव तालाब में बुधवार देर शाम दो युवक क्षतिग्रस्त नाव लेकर तालाब में उतर गए। नाव डूबने पर दोनों चिल्लाने लगे। मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस टीम ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द कर दियाद्ध।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, जालोर निवासी विकास गुर्जर पुत्र प्रेमाराम और सूरज प्रकाश पुत्र मूलाराम ने बुधवार को तालाब किनारे बैठकर शराब पी। इसके बाद किनारे पर पड़ी क्षतिग्रस्त नाव को लेकर तालाब में उतर गए। दोनों युवक हिलोरें मारते हुए तालाब के बीच पहुंच गए, लेकिन क्षतिग्रस्त नाव में पानी भरने लगा और वह डूबने की स्थिति में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह देखते ही डर के मारे दोनों चिल्लाने लगे। तालाब के किनारे मौजूद लोगों ने यह दृश्य देखकर हनुमानजी मंदिर के महंत पवनपुरी महाराज को सूचना दी। महाराज ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। डीएसपी गौतम जैन टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सिविल डिफेंस टीम को बुलाया। थोड़ी ही देर में सिविल डिफेंस टीम के प्रभारी राजेंद्र सोनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने एक सुरक्षित नाव के जरिए तालाब के बीच जाकर दोनों युवकों को बचाया।
सिविल डिफेंस टीम के सदस्य छगननाथ, मदन, हरसन, सुरेश दास, और कुइयाराम ने नाव को खींचकर किनारे लाया। टीम के प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि नाव पूरी तरह से पानी में डूबने वाली थी। रेस्क्यू के बाद दोनों युवकों को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों में से एक, सूरज प्रकाश, होमगार्ड है और कोतवाली में अपनी ड्यूटी करता है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।