सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: Clouds of crisis loom over granite industry, more than 500 mines closed, 7 crore fees outstanding

Jalore: ग्रेनाइट उद्योग पर छाए संकट के बादल, 500 से ज्यादा खदानें बंद, 7 करोड़ से अधिक शुल्क बकाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2025 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार

जालौर का ग्रेनाइट उद्योग बाहरी पत्थरों और टाइल्स की बढ़ती मांग के कारण संकट में है। जिले की 650 में से 500 से अधिक खदानें बंद हो चुकी हैं, और 7 करोड़ रुपये से अधिक का स्थाई शुल्क बकाया है। रॉयल्टी, जीएसटी और बिजली के भारी खर्चों के चलते उत्पादन लागत बढ़ गई है, जिससे जालौरी ग्रेनाइट बाजार में प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहा है। 
 

Jalore News: Clouds of crisis loom over granite industry, more than 500 mines closed, 7 crore fees outstanding
जालौर ग्रेनाइट पत्थर
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेनाइट के लिए प्रसिद्ध जालौर इन दिनों गहरे संकट से गुजर रहा है। बाहरी इलाकों से आने वाले सस्ते पत्थरों और टाइल्स की बढ़ती मांग ने स्थानीय ग्रेनाइट उद्योग को मुश्किल में डाल दिया है। जिले में लगभग 650 ग्रेनाइट खदानों में से 500 से अधिक खदानें बंद हो चुकी हैं और कई प्रसंस्करण इकाइयां भी ठप पड़ी हैं।

Trending Videos


खनिज विभाग के अनुसार जालौर की ग्रेनाइट खदानों पर 7 करोड़ रुपये से अधिक का स्थाई शुल्क बकाया है। हालांकि सरकार की एमनेस्टी योजना के तहत कुछ राहत दी गई थी, लेकिन मांग में गिरावट और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण कई खदान मालिक खनन कार्य को फिर से शुरू करने से हिचकिचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरोही के पी व्हाइट और एस व्हाइट, पाली के चीमा पिंक, बाड़मेर के जेड ब्राउन और जैसलमेर के रेड लक्खा जैसे पत्थरों की बाजार में बढ़ती मांग ने जालौरी ग्रेनाइट की बिक्री पर गहरा असर डाला है। जिले की ग्रेनाइट प्रसंस्करण इकाइयों में 50 प्रतिशत से अधिक पत्थर बाहरी स्रोतों से लाकर तैयार किए जा रहे हैं।

खदान संचालकों को रॉयल्टी, जीएसटी और बिजली के भारी खर्चों का सामना करना पड़ रहा है। प्रति टन पत्थर पर 325 रुपये रॉयल्टी और 12 प्रतिशत जीएसटी लागू होने के कारण उत्पादन लागत बढ़ गई है। दूसरी ओर अन्य इलाकों के पत्थर सस्ते दामों में मिलने से जालौरी ग्रेनाइट बाजार में प्रतिस्पर्धा में पिछड़ रहा है।

राजस्थान माइनिंग एसोसिएशन, जालौर के अध्यक्ष भंवरसिंह कंवला ने बताया कि हर महीने ढाई से तीन लाख रुपये का बिजली बिल और अन्य करों का बोझ छोटे खदान मालिकों के लिए चुनौती बन गया है। ऐसे में उनके लिए खदानें चालू रखना मुश्किल हो रहा है। ग्रेनाइट उद्योग पर मंडरा रहे इस संकट को दूर करने के लिए खदान संचालकों और उद्योग संघों ने सरकार से राहत की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed