सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: Mahapadav started in protest against cancellation of Sanchore district, memorandum submitted

Jalore News : सांचौर जिला निरस्त करने के विरोध में महापड़ाव शुरू, लोगों में आक्रोश, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
सार

सांचौर को मिला जिले का दर्जा निरस्त किए जाने के सरकार के फैसले के खिलाफ जिला बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में सांचौर कलेक्ट्रेट के बाहर हापड़ाव शुरू किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सरकार के फैसले का विरोध किया।
 

Jalore News: Mahapadav started in protest against cancellation of Sanchore district, memorandum submitted
जिला निरस्त करने का विरोध
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान सरकार द्वारा सांचौर जिले को निरस्त किए जाने के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ सांचौर कलेक्ट्रेट के बाहर जिला बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में महापड़ाव शुरू किया गया। जिले के लोग और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि इस आंदोलन में शामिल हो रहे हैं और सांचौर जिले की पुनः घोषणा की मांग कर रहे हैं।
Trending Videos


आज महापड़ाव के तहत जिले के कई लोग कलेक्ट्रेट के बाहर एकत्रित हुए। सांचौर के बाजार भी इस आंदोलन के समर्थन में बंद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सरकार द्वारा सांचौर जिले को यथावत नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान लोगों ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांचौर जिला संघर्ष समिति के सदस्य भीमाराम चौधरी ने बताया कि महापड़ाव के तहत प्रतिदिन दो पंचायतों को बुलाया जाएगा और गजट नोटिफिकेशन की नकल लेकर हाईकोर्ट में रीट दायर की जाएगी। उनका कहना है कि यदि 45 किलोमीटर दूर का क्षेत्र जिला हो सकता है तो सांचौर, जो कि जिला मुख्यालय जालौर से 155 किलोमीटर दूर है, जिला क्यों नहीं हो सकता?

संघर्ष समिति ने धरने की गाइड लाइन भी जारी की है, जिसमें प्रमुख त्योहारों के दौरान धरना स्थगित रहेगा और अन्य दिनों में मौन प्रदर्शन किया जाएगा। हर महीने के अंतिम दिन महापड़ाव आयोजित किया जाएगा और ग्राम पंचायतों तथा नगर पालिका वार्डों से बारी-बारी से भागीदारी तय की जाएगी। इसके अलावा जागरूकता फैलाने के लिए गांवों में पैदल मार्च और रात्रि चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा।

संघर्ष समिति का कहना है कि जब तक सांचौर को पुनः जिले का दर्जा नहीं मिल जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जिले की पुनः स्थापना को लेकर उचित निर्णय लिया जाए, क्योंकि सांचौर की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या और सीमा सुरक्षा के लिहाज से इसे जिला बनाए रखने की आवश्यकता है।
 

जिला निरस्त करने का विरोध

जिला निरस्त करने का विरोध

 

जिला निरस्त करने का विरोध

जिला निरस्त करने का विरोध

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed