सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar BJP district executive committee formed party given preference to young leaders over senior

Jhalawar: भाजपा की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन, सीनियर की जगह युवाओं को पार्टी ने दी तरजीह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Tue, 06 Jan 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार

झालावाड़ भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का प्रभाव साफ नजर आया। जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने इस बार वरिष्ठ नेताओं के बजाय युवाओं को प्राथमिकता दी है। वहीं, संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए उन्हें सात महत्वपूर्ण पद सौंपे गए हैं। दस महीने बाद हुई इस घोषणा से कई वरिष्ठ नेताओं को निराशा हाथ लगी है। 

Jhalawar BJP district executive committee formed  party  given preference to young leaders over senior
महिला भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पूर्व मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे के गृह जिले झालावाड़ में लंबे समय बाद भाजपा की जिला कार्यकारिणी का एलान कर दिया गया। जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम का एलान होने के बाद कई सीनियर नेताओं को झटका लगा है, क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें कोई न कोई पद जरूर मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। पार्टी ने इस बार अनुभव की जगह युवाओं को प्राथमिकता दी है। 

Trending Videos


कार्यकारिणी में दिखा पूर्व सीएम राजे का प्रभाव
हालांकि कार्यकारिणी में शामिल नहीं करने पर सार्वजिनक रूप से कोई भी नेता विरोध नहीं कर रहे हैं। इस कार्यकारिणी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे और सांसद दुष्यन्त सिंह का साफ तौर पर प्रभाव दिया। भाजपा के नए जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा को बनाए जाने के बाद करीब 10 माह बाद जिला कार्यकारिणी की घोषणा हुई। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे पिछले दिनों एक सप्ताह से अधिक समय तक झालावाड़ के दौरे पर थी और पार्टी के नेताओं से मिलकर संगठनात्मक चर्चा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 महिलाओं को भी मिला कार्यकारिणी में पद 
लंबे समय बाद 37 लोगों की भाजपा की इस कार्यकारिणी में 7 पद महिलाओं को दिए गए हैं। जबकि पूर्व में एक साथ इतनी महिलाओं को पदाधिकारी नहीं बनाया गया था। वहीं, इस बार एक महिला को जिला उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी दी गई है। जबकि महामंत्री पद पर भी एक महिला का मनोनयन किया है।

ये भी पढ़ें: Alwar News: रामनगर कॉलोनी से ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी, पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

बबिता को प्रवक्ता तो पूजा को मिली सह संयोजक की जिम्मेदारी 
महिलाओं में पार्षद बबिता सेठी को प्रवक्ता बनाया है। इसी प्रकार लालीबाई भील पूर्व प्रधान को उपाध्यक्ष, मीडिया संयोजक के पद पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजिता पांडे को नियुक्त किया गया है। वहीं महिला मोर्चा से जुड़ी कृष्णा मंडलोई को महामंत्री बनाया गया है। वह मंडलोई अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। जबकि मन की बात जिला सह संयोजक पूर्व प्रधान सीताबाई भील, भवानीमंडी निवासी पूर्व जिलामंत्री इन्द्रापाल को मीडिया सह संयोजक बनाया है। इसी प्रकार सोशल मीडिया जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी पूजा बहेरिया को दी गई है। 

विवादों के बाद हटाया गया था जिलाध्यक्ष
आपको बता दें कि पूर्व जिलाध्यक्ष संजय जैन के समय सहकारिता चुनाव होने से राजपूत समाज के सामाजिक संगठनों के आंदोलन के बाद जिला अध्यक्ष को हटा दिया गया था। इसके बाद नए जिलाध्यक्ष के रूप में हर्षवर्धन शर्मा को कमान सौंपी गई थी, जो पूर्व मुख्यमंत्री के नजदीक माने जाते हैं, लेकिन उन्होंने भी कार्यकारिणी बनाने में 10 माह का समय लगा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed