{"_id":"68e48deddce8017fb30d8d77","slug":"jhalawar-news-bulldozer-clears-illegal-encroachment-from-shrinathji-temple-land-property-worth-crores-freed-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhalawar News: करोड़ों की जमीन कब्जामुक्त, मंदिर की जमीन पर बना रखा था आलीशान मकान, चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar News: करोड़ों की जमीन कब्जामुक्त, मंदिर की जमीन पर बना रखा था आलीशान मकान, चला बुलडोजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 07 Oct 2025 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार
जिला प्रशासन ने आज सवेरे कड़ा कदम उठाते हुए मंदिर भूमि पर कब्जा जमाकर रह रहे आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई की। प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए यहां बनी इमारत को ध्वस्त कर दिया।
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
आज सुबह प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए झालावाड़ में श्रीनाथ जी मंदिर की करीब 28 बीघा जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस जमीन का नाम श्रीकृष्ण वाटिका है, जिस पर बरसों से कुछ दबंग और आपराधिक तत्वों का कब्जा था। कब्जाधारक इस करोड़ों की जमीन पर इमारत बनाकर रह रहे थे लेकिन भारी पुलिस बल के साथ आज इस इमारत को ध्वस्त कर दिया गया।
Trending Videos
बुलडोजर चलाने की इस कार्रवाई को जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के आदेश पर शुरू किया गया। श्रीनाथ जी मंदिर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी ने अवैध कब्जे के संबंध में कलेक्टर को पत्र लिखकर मदद मांगी थी। पत्र मिलते ही प्रशासन ने एसडीएम अभिषेक चारण के नेतृत्व में टीम का गठन किया। इस टीम में राजस्व विभाग के अधिकारी, तहसीलदार और मंदिर मंडल के सदस्य भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Nagaur News: मिर्धा परिवार की कांग्रेस वापसी से मची सियासी हलचल, डोटासरा-बेनीवाल गठबंधन पर लगा प्रश्नचिन्ह
प्रशासन इस बात से वाकिफ था कि कब्जा करने वाले आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग हैं। इसलिए ऑपरेशन के दौरान एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा, सीओ हर्षराज खरेड़ा, साइबर और ट्रैफिक सीओ समेत कई थानों के अधिकारी और 100 से ज्यादा पुलिस जवान मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने पूरे इलाके का घेरा बनाकर कार्रवाई को शांति से संपन्न कराया।
प्रशासन के अनुसार यह जमीन केवल अवैध कब्जे में ही नहीं थी, बल्कि अपराधों का अड्डा भी बन चुकी थी। प्रमुख आरोपी अब्दुल हफीज का रिकॉर्ड गंभीर था, उसके खिलाफ 12 मामले दर्ज थे, जिनमें चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट शामिल हैं। अन्य आरोपियों में अरबाज उर्फ शब्बीर मारपीट, जान से मारने की कोशिश, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत 10 मामले, मेहरुद्दीन उर्फ अमन मारपीट, लूट और जान से मारने की कोशिश के चार मामले, सलमान और अब्दुल रशीद पर एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले पहले से चल रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि इन लोगों के कारण इलाके में असुरक्षा और तनाव बढ़ गया था। इस बुलडोजर ऑपरेशन के बाद न केवल मंदिर की जमीन वापस मिली है, बल्कि इलाके में सुरक्षा और शांति भी बहाल हो गई है।
