फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Father and son assaulted the EO over bill signing.

हद है: आचार संहिता की कार्रवाई करने पहुंचे थे अकलेरा ईओ, अचानक पिता-पुत्र ने पकड़ लिया गिरेबान; जड़ दिए थप्पड़

Thu, 20 Aug 2026 04:55 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 04:55 PM IST
सार

अकलेरा में आचार संहिता की कार्रवाई के दौरान नगरपालिका ईओ पुखराज मीणा से मारपीट का मामला सामने आया है। ईओ की रिपोर्ट पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ राजकार्य में बाधा और मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Father and son assaulted the EO over bill signing.
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

झालावाड़ जिले के अकलेरा में आगामी नगरपालिका, पंचायत एवं नगर निगम चुनावों को लेकर लागू आचार संहिता की पालना के दौरान नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) से मारपीट का मामला सामने आया है। ईओ पुखराज मीणा की रिपोर्ट पर अकलेरा पुलिस ने दो पिता-पुत्र के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने और मारपीट का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई श्यामसुंदर को सौंपी गई है।

ईओ पुखराज मीणा ने रिपोर्ट में बताया कि 20 अगस्त को वह नगरपालिका टीम के साथ कस्बे में आचार संहिता की पालना के तहत कार्रवाई कर रहे थे। भोपाल रोड पर घरोदा कॉलोनी के सामने मुख्य मार्ग पर लगे बैनर और पंपलेट हटाए जा रहे थे। ये प्रचार सामग्री आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आ रही थी।

विज्ञापन

ईओ के अनुसार, इसी दौरान आनंद धोलपुरिया और उसका बेटा देवेंद्र धोलपुरिया मौके पर पहुंचे। दोनों ने नगरपालिका के बिलों पर हस्ताक्षर करने की बात कही। इस पर ईओ ने उन्हें कार्यालय आने और बिलों की जांच के बाद हस्ताक्षर करने की बात कही। उन्होंने बताया कि बिना जांच के रास्ते में मौके पर बिलों पर हस्ताक्षर करना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: निकाय चुनाव से पहले अजमेर भाजपा में सियासी भूचाल, पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने छोड़ी पार्टी

रिपोर्ट के मुताबिक, इसी बात को लेकर दोनों नाराज हो गए। आरोप है कि पिता-पुत्र ने ईओ का गिरेबान पकड़ लिया और उन्हें वाहन से खींचने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी शर्ट के बटन टूट गए। धक्का-मुक्की में ईओ का सिर वाहन के गेट से टकरा गया। इसके बाद दोनों ने उनके साथ थप्पड़ों से मारपीट की।

मौके पर मौजूद नगरपालिका टीम के सदस्यों ने बीच-बचाव कर ईओ को बचाया। रिपोर्ट के अनुसार, मारपीट में ईओ के दाहिने गाल पर चोट लगी और वहां से खून निकल आया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से चले गए। ईओ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि सरकारी कर्मचारी के साथ राजकार्य के दौरान मारपीट कर सरकारी काम में बाधा डाली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed