पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Jhalawar News: Father-in-Law and Son-in-Law Die in Suspected Road Accident Near Talwara Culvert

Jhalawar News: तलवाड़ा पुलिया के नीचे मिले ससुर-दामाद के शव, बेटी से मिलकर गांव लौटते समय हुआ हादसा

Fri, 26 Jun 2026 04:40 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 04:40 PM IST
सार

एक दर्दनाक सड़क हादसे में मध्यप्रदेश निवासी ससुर और दामाद की मौत हो गई। दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। अगले दिन दोनों के शव पुलिया के नीचे मिले।
 

विज्ञापन
Jhalawar News: Father-in-Law and Son-in-Law Die in Suspected Road Accident Near Talwara Culvert
मनोहरथाना में चल रही पोस्टमार्टम की कार्यवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के मनोहरथाना थाना क्षेत्र में टोडरी-जगन्नाथ रोड स्थित तलवाड़ा पुलिया के पास मध्यप्रदेश निवासी ससुर और दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों शुक्रवार रात बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने और मोबाइल फोन बंद मिलने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। शनिवार सुबह दोनों पुलिया के नीचे गंभीर हालत में मिले। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के मृगवास गांव निवासी प्रभुलाल अपनी बेटी से मिलने मनोहरथाना क्षेत्र के नेश गुजरान गांव आए थे। उनके साथ उनके दामाद गजानंद भील भी थे। शुक्रवार रात दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान टोडरी-जगन्नाथ रोड पर स्थित तलवाड़ा पुलिया के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: बॉर्डर पर धार्मिक ढांचों को हटाने के नोटिस पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, 29 जून को होगी सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात तक उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। शनिवार सुबह दोनों पुलिया के नीचे पड़े मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मनोहरथाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मनोहरथाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। मनोहरथाना थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ससुर और दामाद की एक साथ मौत की खबर से दोनों परिवारों में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed