{"_id":"69eefee4aa375880b70c633e","slug":"husband-pushes-woman-into-well-husband-absconds-jhalawar-news-c-1-1-noi1471-4215261-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: झालावाड़ में पति ने पत्नी को कुएं में दिया धक्का, कम पानी होने से बची जान; आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: झालावाड़ में पति ने पत्नी को कुएं में दिया धक्का, कम पानी होने से बची जान; आरोपी फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: झालावाड़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:38 PM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan News: झालावाड़ के झितापुरा गांव में एक पति ने पत्नी को कुएं में धक्का दे दिया। कुएं में पानी कम होने से महिला की जान बच गई। परिजनों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
अस्पताल में पीड़िता का इलाज जारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
झालावाड़ जिले के झितापुरा गांव में रविवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को कुएं में धक्का दे दिया। गनीमत रही कि कुएं में पानी कम था, जिससे महिला की जान बच गई। घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
खेत पर ले जाकर दिया धक्का
पीड़ित महिला कंचन बाई (40) ने बताया कि उसका पति राय सिंह उसे खेत पर प्याज की फसल में पानी देने के बहाने लेकर गया था। दोनों कुएं के पास खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान पति ने उसे कुएं में पानी देखने के लिए कहा और जैसे ही वह झुककर पानी देखने लगी, पीछे से धक्का दे दिया। कुएं में गिरने के बाद महिला पत्थर पकड़कर खड़ी रही। बताया जा रहा है कि कुआं करीब 60 फीट गहरा है, लेकिन उसमें लगभग चार फीट पानी ही था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
साले को दी गलत जानकारी
घटना के बाद आरोपी पति ने महिला के भाई को फोन कर बताया कि उसकी बहन कहीं गायब हो गई है। सूचना मिलने पर महिला का भाई रात करीब 10 बजे गांव पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की। बाद में महिला के कुएं में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें- विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिला ईमेल; परिसर कराया गया खाली
पुलिस ने दर्ज किए बयान
महिला को तुरंत झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने आंख के पास मामूली चोट बताई है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता का पर्चा बयान दर्ज कर लिया है और आरोपी पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इधर, परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी और उनका एक 10 साल की बेटी है। घटना से पहले घर में किसी तरह का विवाद भी सामने नहीं आया था। ऐसे में अचानक इस तरह की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X