फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Agitation intensifies outside Gothra cement factory in Jhunjhunu

Jhunjhunu: डंपर हादसे के बाद भड़का गुस्सा, श्री सीमेंट फैक्टरी में घुसे प्रदर्शनकारी; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Thu, 02 Jul 2026 10:39 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 10:39 PM IST
सार

झुंझुनूं के गोठड़ा में डंपर हादसे में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया। वार्ता विफल होने पर प्रदर्शनकारी फैक्ट्री परिसर में घुस गए। पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाया। परिजन मुआवजा और नौकरी की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
Agitation intensifies outside Gothra cement factory in Jhunjhunu
पुलिस से झड़प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के गोठड़ा स्थित श्री सीमेंट फैक्ट्री के बाहर सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन गुरुवार को उग्र हो गया। मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने और फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी फैक्ट्री का मुख्य गेट खोलकर परिसर में घुस गए। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शनकारियों को बाहर निकालने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम फैक्ट्री के बाहर एक डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार ओमप्रकाश धींवा की मौत हो गई थी। हादसे के बाद से परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हैं। गुरुवार सुबह से ही ग्रामीण फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा, एक सदस्य को स्थायी नौकरी और फैक्ट्री क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की।

विज्ञापन


पढ़ें:  हाईकोर्ट सख्त, सरकार और जेल प्रशासन से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के दौरान प्रशासन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। वार्ता विफल होने के बाद कुछ प्रदर्शनकारी फैक्ट्री परिसर में घुस गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पहले समझाइश की, लेकिन भीड़ नहीं मानी तो हल्का लाठीचार्ज कर परिसर खाली कराया।

मौके पर आरएलपी नेता मुकेश रणवा, नरेंद्र कड़वाल, सरपंच प्रशासक भंवर सिंह, पंकज मीणा, कैलाश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक विरोध जारी रहेगा।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ सुगन सिंह और गोठड़ा थाना प्रभारी धर्मेंद्र मीणा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और समाधान के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed