फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: Fatal Crash on NH-11 as Car Collides Head-On with Milk Tanker, Two Women Die

Jhunjhunu News: एनएच-11 पर भीषण हादसा, कार और मिल्क टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत, दो महिलाओं की मौत

Sat, 01 Aug 2026 07:41 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2026 07:41 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक कार मिल्क टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Jhunjhunu News: Fatal Crash on NH-11 as Car Collides Head-On with Milk Tanker, Two Women Die
झुंझुनू में मिल्क टैंकर से भिड़ी कार, दो महिलाओं की मौत, छह घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर नीमड़ी बस स्टैंड के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन मासूम बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस की मदद की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की एक कार चिड़ावा की ओर से सिंघाना जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक मिल्क टैंकर से कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में कई लोग फंस गए थे। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए कार के दरवाजे खोलकर घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर सिंघाना थाना प्रभारी सीआई सुगन सिंह और गाडाखेड़ा चौकी प्रभारी हरिराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से चिड़ावा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: भीलवाड़ा में डिलीवरी के बाद 2 प्रसूताओं की मौत, जुलाई में आंकड़ा 7 पहुंचा; रक्तस्राव बना कारण

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन बच्चों सहित पांच गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए झुंझुनू के बीडीके अस्पताल रैफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।


पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार में सवार सभी लोग हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले के निवासी हैं। हादसे में जान गंवाने वाली दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed