फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Horrific Crime Man Kills Wife Over Money for Alcohol Stuffs Body in Trunk for Days Before Discovery

Crime News: शराब की लत, कहासुनी और फिर कत्ल... संदूक में लाश छिपाकर बेखबर बैठा रहा पति; ऐसे खुला राज

Wed, 22 Jul 2026 08:49 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 08:49 AM IST
सार

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला का शव घर के संदूक से मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब के लिए रुपये नहीं मिलने पर पति ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या कर शव को संदूक में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Horrific Crime Man Kills Wife Over Money for Alcohol Stuffs Body in Trunk for Days Before Discovery
झुंझुनूं में शराब के लिए पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के अगवाना खुर्द गांव में मंगलवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। गांव के एक मकान से महिला का शव संदूक में बंद मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिस घर में पति-पत्नी साथ रहते थे, वहीं कई दिनों तक एक संदूक के भीतर महिला का शव छिपाकर रखा गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पूरे गांव में दहशत का माहौल फैल गया।
विज्ञापन




संदूक में मिला पत्नी का शव
सूचना मिलने पर सूरजगढ़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर में रखे संदूक को खुलवाया तो उसके भीतर महिला का शव देखकर हर कोई सन्न रह गया। मृतका की पहचान सुलोचना फौगाट के रूप में हुई है, जबकि पुलिस ने उसके पति कृष्ण कुमार जाट को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तीन दिन पुराना बताया जा रहा शव
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। महिला के दोनों हाथ बंधे हुए मिले, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा एफएसएल टीम ने भी मौके से वैज्ञानिक प्रमाण एकत्र किए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद
प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच शराब पीने के लिए रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि पत्नी द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। पुलिस को आशंका है कि इसी दौरान महिला की हत्या कर दी गई और सबूत छिपाने की नीयत से शव को घर में रखे संदूक में बंद कर दिया गया।


ये भी पढ़ें-  राजस्थान में आज से बारिश का जोर बढ़ेगा, 25 जुलाई तक कई जिलों में अतिभारी बरसात का अलर्ट

आरोपी से गहन पूछताछ जारी
थानाधिकारी रामसिंह यादव ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। शव को सूरजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद हत्या के तरीके और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे अगवाना खुर्द गांव को स्तब्ध कर दिया है। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं और हर कोई इस निर्मम वारदात से हैरान है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed