फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Air Force soldier Aryan Jajadia from Jhunjhunu was given the final farewell with full military honors

22 साल का बेटा तिरंगे में लिपटकर घर लौटा, मां बेहोश; एयरफोर्स जवान आर्यन को नम आंखों से अंतिम विदाई

Thu, 09 Jul 2026 10:23 AM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 10:23 AM IST
सार

Rajasthan News: झुंझुनूं के पीपल का बास गांव में 22 वर्षीय भारतीय वायुसेना के जवान आर्यन झाझड़िया को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। ड्यूटी के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले आर्यन की पार्थिव देह तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंची तो हजारों लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम सलामी दी।
 

विज्ञापन
Air Force soldier Aryan Jajadia from Jhunjhunu was given the final farewell with full military honors
आर्यन झाझड़िया को दी गई अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस बेटे को परिवार ने बड़े अरमानों के साथ देश सेवा के लिए भारतीय वायुसेना में भेजा था, बुधवार को वही जवान तिरंगे में लिपटकर अपने गांव लौटा। झुंझुनूं जिले के मंडावा क्षेत्र के पीपल का बास गांव में 22 वर्षीय एयरफोर्स जवान आर्यन झाझड़िया की अंतिम यात्रा ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। गांव की गलियां मातम में डूबी नजर आईं और हजारों लोगों ने अपने वीर सपूत को अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन


घर पहुंचते ही फूट पड़ा परिवार का दर्द
जैसे ही सेना के वाहन से आर्यन की पार्थिव देह घर पहुंची, परिजनों का दर्द छलक पड़ा। मां सरोज देवी अपने बेटे को देखकर बार-बार बेहोश होती रहीं, जबकि बहन और दादी का करुण क्रंदन सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। कुछ दिन पहले तक परिवार से फोन पर बात करने वाला आर्यन अब हमेशा के लिए खामोश हो चुका था।
विज्ञापन


'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा गांव
आर्यन की अंतिम यात्रा में क्षेत्रभर से लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह के साथ निकली यात्रा में लोगों ने रास्ते भर पुष्पवर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 'भारत माता की जय' और 'वीर जवान अमर रहे' के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। घरों की छतों और सड़कों पर खड़े लोग अंतिम दर्शन के लिए घंटों इंतजार करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
अंतिम संस्कार से पहले जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधायक रीटा चौधरी, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी सहित कई गणमान्य लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाया और वीर जवान को नमन किया।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई
श्मशान घाट पर भारतीय वायुसेना की टुकड़ी ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जवानों की अंतिम सलामी के बीच माहौल बेहद भावुक हो गया। सैन्य परंपराओं के अनुसार पूरे सम्मान के साथ आर्यन का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मौजूद हजारों लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

डेढ़ साल पहले जॉइन की थी एयरफोर्स, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, आर्यन झाझड़िया का जन्म 14 जुलाई 2004 को हुआ था। उन्होंने फरवरी 2024 में भारतीय वायुसेना जॉइन किया था। वर्तमान में वह चेन्नई के अवाड़ी एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात थे। 5 जुलाई को ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में उनका निधन हो गया।


यह भी पढ़ें: 'मेरे पास द्रौपदी की थाली है, मांगते-मांगते थक जाओगे', नितिन गडकरी ने CM भजनलाल से ऐसा क्यों कहा?

22 साल की उम्र में थम गई जिंदगी, गांव आज भी गमगीन
महज 22 वर्ष की उम्र में आर्यन का इस तरह दुनिया छोड़ जाना पूरे क्षेत्र के लिए गहरा सदमा है। गांव के लोग आज भी यही कह रहे हैं कि आर्यन भले ही इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनका देशप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed