फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: Protest Over Woman's Death After Surgery Ends as Administration Agrees to Three Key Demands

Jhunjhunu: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर बवाल, परिजनों के धरने के आगे झुका प्रशासन, तीन मांगों पर बनी सहमति

Tue, 07 Jul 2026 04:03 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 04:03 PM IST
सार

निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत को लेकर पिछले 24 घंटे से चल रहा धरना-प्रदर्शन प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। मामले में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम और जांच कमेटी गठित करने पर सहमति बनी है।
 

विज्ञापन
Jhunjhunu News: Protest Over Woman's Death After Surgery Ends as Administration Agrees to Three Key Demands
ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के निजी अस्पताल में गर्भाशय की गांठ का ऑपरेशन कराने आई सुख दिव्या की मौत के बाद अस्पताल के बाहर पिछले 24 घंटे से चल रहा धरना-प्रदर्शन समाप्त हो गया। परिजनों ने इलाज में कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


धरने के दौरान परिजनों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। वार्ता के बाद प्रशासन और प्रतिनिधिमंडल के बीच तीन प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनी। सहमति के अनुसार मृतका का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक जांच कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें परिजनों द्वारा सुझाए गए डॉक्टरों एवं अन्य व्यक्तियों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अजमेर-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा: बेकाबू ट्रॉला ने छह लोगों को रौंदा; तीन बच्चों की मौत, एक लापता
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जांच कमेटी की रिपोर्ट में यदि किसी डॉक्टर या अन्य व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा कर दी। वहीं मृतका के पति योगेश कुमार द्वारा कोतवाली थाने में दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed