{"_id":"6a4cb8570503c1e950076edf","slug":"air-force-personnel-died-due-to-drowning-in-water-while-on-duty-in-chennai-jhunjhunu-news-c-1-1-noi1552-4475179-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: चेन्नई में ड्यूटी के दौरान एयरफोर्स जवान आर्यन झाझड़िया का निधन, सैन्य सम्मान से होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: चेन्नई में ड्यूटी के दौरान एयरफोर्स जवान आर्यन झाझड़िया का निधन, सैन्य सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
Tue, 07 Jul 2026 09:38 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: झुंझुनू ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 09:38 PM IST
सार
मंडावा क्षेत्र के पीपल का बास गांव के रहने वाले भारतीय वायुसेना के जवान आर्यन झाझड़िया की चेन्नई में ड्यूटी के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
झुंझुनू के एयरफोर्स जवान की चेन्नई में डूबने से हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के मंडावा क्षेत्र के पीपल का बास गांव के रहने वाले भारतीय वायुसेना के 22 वर्षीय जवान आर्यन झाझड़िया का चेन्नई में ड्यूटी के दौरान पानी में डूबने से निधन हो गया। जवान की असमय मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीण लगातार उनके घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आर्यन झाझड़िया चेन्नई स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान नहाते समय वे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
आर्यन अविवाहित थे और अपने परिवार के बेहद करीब थे। उनके पिता किसान हैं। करीब दो माह पहले ही वे छुट्टी पर अपने पैतृक गांव पीपल का बास आए थे और परिवार के साथ कुछ दिन बिताने के बाद वे वापस ड्यूटी पर लौट गए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: 31 जुलाई तक नहीं होंगे पंचायत-निकाय चुनाव! ओबीसी आरक्षण में देरी से अटका मामला
आर्यन के निधन की खबर फैलते ही क्षेत्रभर में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और परिचितों ने उन्हें मेहनती, अनुशासित और मिलनसार युवा बताया। उनका कहना है कि कम उम्र में ही आर्यन ने भारतीय वायुसेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना पूरा किया और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।
परिजनों के अनुसार जवान का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह गांव पहुंचने की संभावना है। इसके बाद सैन्य सम्मान और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। युवा एयरफोर्स जवान के निधन से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा पीपल का बास गांव गमगीन है। ग्रामीण दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।