फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu News: Speeding Car Leaves Trail of Sparks, Drags Scooter for 2 km; Two Dead

Jhunjhunu: सड़क पर निकलती रहीं चिंगारियां, टक्कर मारने के बाद दो किमी तक स्कूटी घसीटता रहा कार चालक, दो की मौत

Wed, 15 Jul 2026 04:18 PM IST
झुंझुनू ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 04:18 PM IST
सार

गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार स्कूटी सवार दो युवकों के लिए काल बन गई। टक्कर के बाद चालक स्कूटी को करीब दो किलोमीटर तक घसीटता रहा और टायर फटने पर कार छोड़कर फरार हो गया। हादसे में दोनों युवकों की जान चली गई।

विज्ञापन
Jhunjhunu News: Speeding Car Leaves Trail of Sparks, Drags Scooter for 2 km; Two Dead
तेज रफ्तार कार ने दो स्कूटी सवारों को रौंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे, जबकि उनकी स्कूटी कार के अगले हिस्से में फंस गई। हैरानी की बात यह रही कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय स्कूटी को करीब दो किलोमीटर तक घसीटते हुए दौड़ाया। आखिरकार कार का टायर फटने पर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में हुआ। मृतकों की पहचान संत कुमार सैनी (35) निवासी किशोरपुरा और जावेद (41) निवासी इस्लामपुरा के रूप में हुई है। दोनों मंगलवार रात एक होटल में भोजन करने के बाद स्कूटी से झुंझुनू की ओर लौट रहे थे। होटल से कुछ दूरी पर पीछे से तेज रफ्तार में आई कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नीरज हत्याकांड: 12 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर अहम आरोपी बलराम, मास्टरमाइंड की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद स्कूटी कार के अगले हिस्से में फंस गई लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार और बढ़ा दी। सड़क पर स्कूटी घिसटने से चिंगारियां निकलती रहीं और कार तेज गति से आगे बढ़ती रही। लोगों ने कार को रोकने का प्रयास भी किया लेकिन चालक नहीं रुका। करीब दो किलोमीटर दूर तुड़िया गांव के पास कार का टायर फटने से वाहन रुक गया। इसके बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। दोनों मृतकों के शवों को एंबुलेंस की सहायता से गुढ़ागौड़जी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। वाहन के नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed