{"_id":"6abf24bb37c06043990c4b39","slug":"ews-simplification-yatra-reaches-jodhpur-ravindra-bhati-showered-with-flower-petals-via-jcb-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा पहुंची जोधपुर: रविंद्र भाटी पर जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, देर रात तक डटे रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा पहुंची जोधपुर: रविंद्र भाटी पर जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, देर रात तक डटे रहे युवा
Fri, 02 Oct 2026 08:58 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Fri, 02 Oct 2026 08:58 AM IST
सार
ईडब्ल्यूएस आरक्षण के नियमों में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग को लेकर निकाली जा रही निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की यात्रा देर रात जोधपुर पहुंची। बनाड़ से पावटा तक रोड शो के दौरान समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। पावटा में जेसीबी मशीनों से फूलों की वर्षा की गई।
विज्ञापन
विधायक रविंद्र सिंह भाटी
- फोटो : Ravindra Bhati Facebook
विस्तार
बाड़मेर के निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा देर रात जोधपुर पहुंची। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के आरक्षण से जुड़े नियमों में सरलीकरण और व्यावहारिक बदलाव की मांग को लेकर निकाली जा रही यह यात्रा बाड़मेर से शुरू हुई थी। बाड़मेर से रवाना होकर पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए यह यात्रा देर रात जोधपुर पहुंची, जहां शहर के अलग-अलग इलाकों में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। जोधपुर सीमा में प्रवेश करते ही समर्थकों और युवाओं की भारी भीड़ ने निर्दलीय विधायक भाटी का नागरिक अभिनंदन किया।
विशाल रोड शो, भव्य स्वागत
विधायक भाटी की यह यात्रा जिले में बिलाड़ा, पीपाड़ और भोपालगढ़ क्षेत्रों से होते हुए जोधपुर शहर पहुंची। शहर के पास बनाड़ पहुंचने के बाद रास्ते में उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बनाड़ से पावटा क्षेत्र तक विशाल रोड शो आयोजित किया। जब यात्रा पावटा पहुंची तो वहां युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पावटा में युवाओं ने जेसीबी मशीनों से फूलों की वर्षा कर विधायक भाटी और उनकी यात्रा का स्वागत किया।
देर रात तक डटे रहे युवा
यात्रा के स्वागत के लिए जोधपुर के हनवंत गार्डन में कार्यक्रम रखा गया था। यात्रा अपने निर्धारित समय से करीब तीन से चार घंटे की देरी से जोधपुर पहुंची। इसके बावजूद युवा लगातार अपने नेता का इंतजार करते रहे। हनवंत गार्डन में विधायक भाटी के स्वागत का कार्यक्रम रात 12 बजे के बाद हुआ। तीन-चार घंटे की देरी के बाद भी युवाओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और उन्होंने जेसीबी से फूलों की बरसात कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ‘मुझे योजनाबद्ध तरीके से सीजे बनने से रोका’: रिटायर्ड जज संजीव शर्मा का पलटवार, मानहानि केस की मांगी अनुमति
नियमों में बदलाव की प्रमुख मांगें
विधायक रविंद्र सिंह भाटी की यह ईडब्ल्यूएस सरलीकरण यात्रा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के आरक्षण नियमों में बदलाव और सरलीकरण की मांग को लेकर निकाली जा रही है। इस यात्रा की सबसे प्रमुख मांगों में ईडब्ल्यूएस पात्रता के लिए लागू भूमि संबंधी शर्तों की समीक्षा करना शामिल है। इसके साथ ही राज्य और केंद्र सरकार में लागू ईडब्ल्यूएस नियमों में समानता लाने की भी मांग की जा रही है। यात्रा के दौरान ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र की वैधता अवधि बढ़ाने तथा राज्य में जारी ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र को केंद्रीय सेवाओं और केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में पूरी तरह मान्य करने की मांग प्रमुखता से उठाई जा रही है।