फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur: Joint hearing of Salman and other stars in deer hunting case on July 28, High Court fixed the date

Jodhpur: हिरण शिकार मामले में सलमान और अन्य सितारों की संयुक्त सुनवाई 28 जुलाई को, हाईकोर्ट ने तय की तारीख

Fri, 16 May 2025 10:38 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 16 May 2025 10:38 AM IST
सार

26 साल पहले के काला हिरण मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकार की अपील पर सलमान और अन्य सितारों से जुड़े सभी मामलों में संयुक्त सुनवाई के लिए 28 जुलाई की तारीख तय की है।

विज्ञापन
Jodhpur: Joint hearing of Salman and other stars in deer hunting case on July 28, High Court fixed the date
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काला हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान से जुड़ी कानूनी कार्रवाई एक बार फिर सुर्खियों में है। राजस्थान हाईकोर्ट में बुधवार को इस मामले से संबंधित एक अहम सुनवाई हुई। यह सुनवाई सरकार द्वारा दायर की गई लीव टू अपील पर हुई, जो अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे को निचली अदालत द्वारा बरी किए जाने के खिलाफ दायर की गई थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


राज्य सरकार ने इन सितारों को बरी किए जाने के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील की थी। मामले की सुनवाई जस्टिस मनोज कुमार गर्ग की एकल पीठ में हुई। सुनवाई के दौरान वकीलों ने कोर्ट के समक्ष यह मांग रखी कि सलमान खान को सजा सुनाए जाने के फैसले के खिलाफ दायर अपील भी अब हाईकोर्ट में ट्रांसफर हो चुकी है, इसलिए दोनों अपीलों को एक साथ जोड़ा जाए और एक ही समय पर सुनवाई की जाए। कोर्ट ने इस आग्रह को स्वीकार कर लिया है। अब सलमान खान, सैफ अली खान और अन्य सितारों से जुड़े सभी अपील मामलों की संयुक्त सुनवाई 28 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: नौतपा से पहले ही तपने लगा राजस्थान, गंगानगर में 46 डिग्री के पास पहुंचा पारा

गौरतलब है कि हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग के दौरान इन सितारों ने दो काले हिरणों का शिकार किया था। जिसके लिए 1998 में जोधपुर पुलिस ने सलमान खान और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हिरण शिकार का ये मामला विश्नोई समुदाय की तरफ से दर्ज कराया गया था। सलमान खान के खिलाफ तीन अलग-अलग स्थान पर हिरण शिकार व अवधि पार लाइसेंस के हथियार रखने के मामले दर्ज किए गए। इस मामले में सलमान खान को 12 अक्टूबर 1998 को गिरफ्तार किया गया था, जिसके पांच दिन बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके बाद हुई सुनवाइयों में सलमान को कई बार जोधपुर भी आना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed