Jodhpur: JNVU केंद्रीय कार्यालय पर छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने छात्रों को खदेड़ा
जोधपुर के JNVU केंद्रीय कार्यालय के बाहर छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोका और कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर लाठियां चलाकर खदेड़ा। एनएसयूआई की भूख हड़ताल जारी रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। जोधपुर में मंगलवार को छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर तीसरा बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। छात्र नेता एमएल चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों ने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) के केंद्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
पुलिस और छात्रों के बीच हुई रस्साकशी का वीडियो भी सामने आया है। छात्र विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय के भीतर जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद छात्र सड़क पर उतर आए और रास्ता रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने पहले छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नहीं संभली।
इसके बाद पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया और कुछ छात्रों को लाठियां चलाकर मौके से खदेड़ दिया। छात्रों ने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करने की पहले ही घोषणा कर दी थी। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से केंद्रीय कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी।
पढ़ें: पहली बारिश में ही 1100 करोड़ की मुकुंदरा टनल में भरा पानी, NHAI की तैयारियों पर उठे सवाल
एनएसयूआई का अनिश्चितकालीन धरना जारी
वहीं, छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष बबलू सोलंकी के नेतृत्व में छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय के बाहर जारी रही। कुछ छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। दरअसल, सोमवार को हुए प्रदर्शन के बाद छात्रों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की थी। छात्र संघ चुनाव कराने समेत 25 सूत्री मांगों को लेकर छात्रों ने यह आंदोलन शुरू किया है। मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने भूख हड़ताल कर रहे छात्रों से प्रदर्शन की अनुमति मांगी। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि यदि अनुमति नहीं ली गई है तो धरना तुरंत समाप्त करना होगा।