फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   Sri Ganganagar: Husband Sets Wife Ablaze Over Character Suspicion, Woman Dies; Accused Arrested

हैवान पति की करतूत: चरित्र शंका में पेट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2026 10:58 AM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 10:58 AM IST
सार

पति के शक ने एक विवाहिता की जान ले ली। आरोपी पति रात के अंधेरे में छत के रास्ते मायके पहुंचा और सो रही पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला की इलाज के लिए बीकानेर ले जाते समय मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Sri Ganganagar: Husband Sets Wife Ablaze Over Character Suspicion, Woman Dies; Accused Arrested
हैवान पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को उसके पति द्वारा पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। घटना में महिला करीब 80 प्रतिशत झुलस गई, जिसे गंभीर हालत में बीकानेर रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहले मृतका के भाई की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, जिसे अब हत्या की धारा में बदल दिया गया है। वारदात में आरोपी पति के भी झुलसने की बात सामने आई है और उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


तीन महीने से मायके में थी पूजा
जांच अधिकारी एसआई सुनील कुमार के अनुसार मृतका के भाई कृष्ण कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन पूजा (35) की शादी करीब 15 साल पहले सुल्तान राम (40) निवासी बैरां, पदमपुर से हुई थी। पूजा की तीन बेटियां हैं। परिजनों के अनुसार सुल्तान राम आए दिन पूजा के साथ मारपीट और बदसलूकी करता था। वह पत्नी के चरित्र पर भी संदेह करता था। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर पूजा करीब तीन महीने पहले अपने मायके 3 एमएल आ गई थी।
विज्ञापन


रात ढाई बजे छत के रास्ते घर में घुसा आरोपी
परिजनों के मुताबिक 10 अगस्त की रात करीब 2:30 बजे पूजा अपने मायके में अलग कमरे में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी पति छत के रास्ते घर में घुसा और उसके कमरे में जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा की चीख सुनकर उसके भाई कृष्ण कुमार, पिता कालूराम, मां मीरा देवी और भाभी गुलशना कमरे की ओर दौड़े। उन्होंने देखा कि पूजा आग की लपटों में घिरी हुई थी। परिजनों ने कपड़े डालकर किसी तरह आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया।

ये भी पढ़ें: करणी विहार हत्याकांड: ओपन जेल के कैदी को मारी गोलियां, CCTV में दिखे हत्यारे, हत्या के एंगल तलाश रही पुलिस

80 प्रतिशत झुलसी थी पूजा
डॉक्टरों ने पूजा के करीब 80 प्रतिशत झुलसने के कारण हालत गंभीर बताई और उसे बीकानेर रैफर कर दिया। परिजन उसे बीकानेर लेकर जा ही रहे कि 11 अगस्त की दोपहर रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब पांच लीटर की कैन में पेट्रोल भरकर लाया था। वारदात के बाद वह पेट्रोल की कैन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को निगरानी में लिया है।

चरित्र पर संदेह को लेकर करता था मारपीट
मृतका के भाई कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि सुल्तान राम पूजा के चरित्र पर संदेह करता था। वह उसके मायके आने पर भी आपत्ति जताता था और इस बात को लेकर अक्सर विवाद करता था। परिवार के अनुसार 15 साल की शादी के दौरान दोनों के बीच विवाद को लेकर करीब पांच बार पंचायत भी हो चुकी थी।


परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने पहले भी पूजा के साथ मारपीट की थी। करीब दो महीने पहले उसके सिर में गंभीर चोट लगने के बाद वह मायके आ गई थी। दो बार महिला थाने और तीन बार सदर थाने में भी आरोपी द्वारा माफी मांगने के बाद पूजा को वापस ससुराल ले जाने की बात सामने आई है।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना के बाद बुधवार को सदर पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने उस कमरे की जांच की, जहां पूजा को पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। पुलिस ने कमरे की दीवारों, बिस्तर और फर्श से मिट्टी सहित अन्य नमूने लिए हैं। मौके से पेट्रोल की पांच लीटर की कैन भी बरामद की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वारदात से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed