Rajasthan: स्वतंत्रता दिवस से पहले BSF कैंप में घुसपैठ की कोशिश, संदिग्ध के मोबाइल में मिले पाकिस्तानी नंबर
श्रीगंगानगर में बीएसएफ ने स्वतंत्रता दिवस से पहले 163वीं बटालियन के कैंप में दीवार फांदकर घुसने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध को पकड़ लिया। उसके मोबाइल में पाकिस्तानी नंबरों से कॉल और मैसेज मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस से पहले राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रायसिंहनगर स्थित 163वीं बटालियन के कैंप में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध को पकड़ लिया। आरोपी बिना अनुमति कैंप की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। उसके मोबाइल फोन की जांच में पाकिस्तानी नंबरों से कॉल और मैसेज का रिकॉर्ड मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। बीएसएफ की रिपोर्ट पर रायसिंहनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त पूछताछ केंद्र (JIC) भी आरोपी से पूछताछ करेगा।
बीएसएफ की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को शाम करीब 6:05 बजे गांव 02 एफएफ निवासी सुभाष चंदर पुत्र गोविंद राम बीएसएफ कैंप की दीवार फांदकर परिसर में घुसने का प्रयास कर रहा था। ड्यूटी पर तैनात जवानों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी का रायसिंहनगर सीएचसी में मेडिकल कराया गया और उसे रायसिंहनगर पुलिस के हवाले कर एफआईआर दर्ज कराई गई।
प्रारंभिक पूछताछ और आरोपी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स की जांच में सामने आया कि वह पाकिस्तान के कंट्री कोड +92 वाले कई मोबाइल नंबरों के संपर्क में था। जांच में इन नंबरों पर कई बार कॉल और मैसेज किए जाने के प्रमाण मिले हैं।
पढे़ं: बच्चा नहीं हुआ तो बहू को मौत के घाट उतार दिया! पति, सास और ससुर को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद
आर्मी इंटेलिजेंस के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, आशंका है कि आरोपी बीएसएफ कैंप में घुसकर सैन्य गतिविधियों से जुड़ी जानकारी या तस्वीरें पाकिस्तान भेजने की कोशिश कर सकता था। हालांकि, समय रहते बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया।
सूत्रों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां पहले से हाई अलर्ट पर हैं। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे श्रीगंगानगर जिले में इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों को गंभीरता से लिया जा रहा है। फिलहाल सभी सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं।
कॉल डिटेल्स में सामने आए संपर्क
- 14 नवंबर 2025, शाम 8:07 बजे: 923137972171 नंबर से इनकमिंग कॉल (रिसीव नहीं हुई)।
- 14 नवंबर 2025, शाम 8:35 बजे: 923014719956 नंबर पर आउटगोइंग कॉल, बातचीत 2 मिनट 3 सेकंड।
- 15 नवंबर 2025, शाम 8:37 बजे: 923067552208 नंबर पर आउटगोइंग कॉल (रिसीव नहीं हुई)।
- 16 नवंबर 2025, सुबह 9:32 बजे: 923435352751 नंबर से इनकमिंग कॉल, बातचीत 2 मिनट 18 सेकंड।