Sriganganagar: वाटर कूलर बना मौत का कारण? पांचवीं के छात्र की मौत के बाद परिजनों का हंगामा; ये आरोप लगाया
श्रीगंगानगर के सादुलशहर स्थित बाल भारती स्कूल में वाटर कूलर से करंट लगने के आरोप के बीच कक्षा पांचवीं के 9 वर्षीय छात्र देवांश की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग पर शव लेने से इनकार कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर स्थित बाल भारती स्कूल में एक दर्दनाक हादसे में कक्षा पांचवीं के 9 वर्षीय छात्र देवांश की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्कूल परिसर में लगे वाटर कूलर में करंट आने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिवार ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए शव लेने से इनकार कर दिया।
वार्ड-23 निवासी भूपेंद्र मेहरा का बेटा देवांश पिछले करीब चार महीने से एक टूर्नामेंट की तैयारी के लिए रोज शाम स्कूल में अभ्यास करने जाता था। सोमवार शाम अभ्यास के दौरान वह पानी पीने के लिए वाटर कूलर के पास पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि कूलर में करंट प्रवाहित हो रहा था। जैसे ही देवांश ने पानी पीने की कोशिश की, वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसका पैर भी झुलस गया। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
पढे़ं: दो पूर्व विधायकों की घर वापसी आखिरी वक्त पर टली, डोटासरा के सामने क्या खेल हुआ?
मृतक छात्र की मां और उसके 12 वर्षीय भाई का आरोप है कि वाटर कूलर में करंट आने की शिकायत पहले भी स्कूल प्रबंधन से की गई थी। उनका कहना है कि समय रहते कूलर की जांच कराकर खराबी दूर कर दी जाती, तो यह हादसा टाला जा सकता था।
परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि कार्रवाई होने तक वे शव नहीं लेंगे। फिलहाल छात्र का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं, स्कूल संचालक सर्वजीत सिंह सरां ने बच्चे को करंट लगने के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। ऐसे में अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।