फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur: ‘Death Trap’ Pothole Hidden Under Sewage Water, Bikers Escape; Civic Body Wakes Up After Accident

Jodhpur News: सीवर के पानी में छिपा ‘मौत का गड्ढा’, बाल-बाल बचे बाइक सवार युवक, हादसे के बाद जागा नगर निगम

Wed, 12 Aug 2026 04:24 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 04:24 PM IST
सार

एम्स-सांगरिया रोड पर मंगलवार सुबह बाइक सवार तीन युवक सीवर के पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गए। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद निगम ने गड्ढे के चारों ओर बेरिकेडिंग करवाई।

विज्ञापन
Jodhpur: ‘Death Trap’ Pothole Hidden Under Sewage Water, Bikers Escape; Civic Body Wakes Up After Accident
सीवर के पानी से भरे गड्ढे में गिरे तीन युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून के दौरान शहर की सड़कों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी के साथ हादसों का कारण भी बन रही है। मंगलवार सुबह एम्स-सांगरिया रोड पर पशु आहार केंद्र के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे में मोटर साइकिल सवार तीन युवक गिर गए। हादसे के समय पीछे से एक ट्रक भी आ रहा था। गनीमत रही कि तीनों युवक ट्रक की चपेट में आने से बच गए।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार गड्ढे के आसपास सीवर का पानी भरा हुआ था। इसके चलते मोटर साइकिल सवारों को सड़क पर बना गड्ढा दिखाई नहीं दिया। बाइक गड्ढे में जाते ही तीनों युवक सड़क पर औंधे मुंह जा गिरे। हादसे में बाइक चालक का मुंह सीधे सीवर के पानी से टकराने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को गड्ढे से बाहर निकाला। घायल बाइक चालक सड़क किनारे निढाल होकर लेट गया। लोगों ने बाइक को भी गड्ढे से बाहर निकाला और युवकों की मदद की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भीलवाड़ा में बारिश का तांडव: झमाझम बरसात से नदी-नालों में उफान, पुलियाओं पर बहा पानी, प्रशासन ने दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद निगम ने लगाई बेरिकेडिंग
घटना के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे। स्थानीय लोगों के अनुसार गड्ढे के आसपास सीवर का पानी जमा होने के बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। हादसे के बाद करीब दोपहर 1:30 बजे नगर निगम ने गड्ढे के चारों ओर बेरिकेड लगवाए।

मानसून के दौरान सड़क पर पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में लोगों ने सड़क के गड्ढों को जल्द दुरुस्त कराने और खुले गड्ढों के आसपास समय रहते सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed