सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Pali News: Smugglers Break Police Barricade and Flee, 486 Kg Doda Post and Cartridges Seized

Pali News: पुलिस की घेराबंदी देख नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, 486 किलो डोडा पोस्त और कारतूस बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
सार

देसूरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तस्करों के वाहन से भारी मात्रा में डोडा पोस्त और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
 

Pali News: Smugglers Break Police Barricade and Flee, 486 Kg Doda Post and Cartridges Seized
पाली पुलिस ने 486 किलो डोडा पोस्त पकड़ा, तस्कर फरार
विज्ञापन

विस्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला पुलिस अधीक्षक की सख्ती और जीरो टॉलरेंस की नीति का असर धरातल पर साफ नजर आने लगा है, जिसकी ताजा बानगी देसूरी थाना क्षेत्र में देखने को मिली। यहाँ जिला विशेष दल ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तस्करी के नेटवर्क को तगड़ा झटका दिया है।

Trending Videos


घटनाक्रम के अनुसार यह पूरी कार्रवाई आज शुरू हुई। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक संदिग्ध काले रंग की स्कॉर्पियो को आता देख पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस की घेराबंदी देख चालक ने वाहन रोकने की बजाय उसकी गति बढ़ा दी और नाकाबंदी तोड़कर भागने का दुस्साहस किया। पुलिस टीम ने भी बिना समय गंवाए तस्करों का पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयपुर में 100 करोड़ की जमीन पर कब्जे का विवाद: भू-माफिया पर कार्रवाई करने वाले पुलिस अफसरों पर गिरी गाज

तेज रफ्तार और पुलिस की मुस्तैदी के आगे खुद को घिरता देख तस्कर देसूरी के लापी रोड पर स्कॉर्पियो को लावारिस छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए झाड़ियों के रास्ते मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल वाहन को अपने कब्जे में लेकर जब उसकी सघन तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ भरा मिला। कट्टों की गिनती करने पर कुल 486 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसके साथ ही वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को आठ जिंदा कारतूस भी मिले हैं, जो इस ओर इशारा करते हैं कि तस्कर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए हथियारों से लैस थे।

पुलिस ने बरामद अवैध डोडा पोस्त, कारतूस और तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। फिलहाल अज्ञात तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed