{"_id":"6799d1cf12d9bc3e2b0eefc3","slug":"a-criminal-carrying-a-reward-of-rs-15000-was-arrested-cases-of-firing-including-attempt-to-murder-were-registered-karauli-news-c-1-1-noi1387-2569535-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli : हत्या के प्रयास और फायरिंग के आरोप में फरार आरोपी पुलिस हिरासत में, पुलिस कर रही है पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli : हत्या के प्रयास और फायरिंग के आरोप में फरार आरोपी पुलिस हिरासत में, पुलिस कर रही है पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: करौली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार
सदर थाना पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या के प्रयास और फायरिंग जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
विस्तार
हत्या के प्रयास और फायरिंग के आरोप में सदर थाना पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को हिरासत में लिया है। सदर थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार पीड़ित अविकेश (29 वर्ष) निवासी रोडकला ने बताया कि 12 अगस्त को वह अपने घर लौट रहा था, तभी उसके पड़ोसी लाड़सिंह, उदय, हाकिम, रतिराम और अन्य लोग घर के सामने रास्ते को खोदने लगे। जब अविकेश की मां समंदर ने इसका विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौच करने लगे और झगड़ा करने के लिए तैयार हो गए। इस दौरान लाडसिंह ने हवाई फायर कर दिए।
Trending Videos
अगले दिन सुबह जब अविकेश घर के पास से जा रहा था तो वही लोग लाठी-डंडों और बंदूक के साथ आए और घर की तरफ फायरिंग कर दी। लाडसिंह ने अविकेश और उसकी मां पर गोली चलाई, जिससे अविकेश के बाएं पैर, दाहिने पैर और हाथ में गोलियों के छर्रे लग गए। अविकेश किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और परिजनों के साथ करौली अस्पताल पहुंचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि मामले में पहले लाड़सिंह और रतिराम को गिरफ्तार किया गया था लेकिन मुख्य आरोपी हाकिम सिंह और उदयभान सिंह फरार थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए करौली पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार और सवाई माधोपुर एसपी ने दस हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी है।