सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News District police takes major action against drugs two smugglers arrested with 21.27 grams of smack

Karauli News: मादक पदार्थ के खिलाफ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21.27 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: करौली ब्यूरो Updated Sat, 08 Feb 2025 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के करौली में जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21.27 ग्राम स्मैक जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Karauli News District police takes major action against drugs two smugglers arrested with 21.27 grams of smack
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

करौली में नादौती थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे स्मैक आउट ऑपरेशन के तहत दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से 21.27 ग्राम स्मैक भी जब्त की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों से स्मैक की खरीद बिक्री को लेकर पूछताछ में जुटी है।

Trending Videos


गुढ़ाचंद्रजी चौकी प्रभारी बीधाराम ने बताया कि पुलिस द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए ऑपरेशन स्मैक अकाउंट चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना अधिकारी के साथ मुख्य भूमिका जिला स्पेशल टीम के अमर सिंह गुर्जर, रवि कुमार मीना अन्य थाना में टीम के द्वारा राजाहेड़ा मोड से दो स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जितेंद्र सिंह राजपुत पुत्र जगदीश सिंह 35 साल निवासी तालचिडा और चौथमल सैनी पुत्र शेड्याराम उम्र 38 साल, निवासी रघुनाथपुरा को राजाहेड़ा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जितेंद्र से 12.09 ग्राम स्मैक एवं चौथमल से 9.18 ग्राम, 59 हजार नकदी सहित एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस आरोपियों से स्मैक की बिक्री और खरीद को लेकर पूछताछ कर रही है। थाना अधिकारी ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में स्मैक की खरीद और बिक्री की रोकथाम के लिए लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed