सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli: Contact with many villages lost due to continuous rain, electricity and water supply also affected

Karauli : जिले में लगातार बारिश से दर्जनों गांवों से संपर्क टूटा, विद्युत और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 08:17 AM IST
विज्ञापन
सार

बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जिले में कई जगहों पर सड़क मार्ग बंद होने से दर्जनों गांवों से संपर्क टूट गया है। बिजली के पोल टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के साथ ही पेयजल आपूर्ति भी ठप पड़ गई है।

Karauli: Contact with many villages lost due to continuous rain, electricity and water supply also affected
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के करणपुर डांग क्षेत्र में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद करणपुर-मंडरायल व करणपुर-बालेर सड़क मार्ग बंद होने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों का संपर्क कट गया है। फजीतपुरा पुलिया व कोडरी गांव के पुल की सुरक्षा दीवार टूटने से यहां आवागमन बंद हो गया है, वहीं करणपुर-मंडरायल सड़क मार्ग पर विद्युत लाइन के पोल टूटने से विद्युत आपूर्ति के साथ पेयजल आपूर्ति भी ठप पड़ी है।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार करणपुर-बालेर सड़क मार्ग पर फजीतपुरा नाले में बारिश का पानी आने से घंटों तक आवागमन बंद रहा। करणपुर से कैलादेवी सड़क मार्ग पर बनी करणपुर की घाटी में सुरक्षा दीवार ढहने से चट्टानें फिसलकर सड़क मार्ग पर आ गईं, जिससे करीब 5 घंटे तक करणपुर से कैलादेवी सड़क मार्ग बंद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम को जेसीबी मशीन की मदद से सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों व पुलिस ने रास्ता ठीक कराया। वहीं भारी बारिश के दौरान करणपुर क्षेत्र में कई किसानों की फसल पानी के बहाव से खराब हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed