{"_id":"677fe59f0d9f45fa83062033","slug":"karauli-news-army-soldier-dharam-singh-dies-of-heart-attack-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: जवान धर्म सिंह का हार्ट अटैक से निधन, पत्नी ने किया अंतिम सैल्यूट, दो वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: जवान धर्म सिंह का हार्ट अटैक से निधन, पत्नी ने किया अंतिम सैल्यूट, दो वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 09 Jan 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
सार
करौली जिले के कैमरी गांव के जवान धर्म सिंह का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। जोधपुर में अचानक सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
जवान को अंतिम विदाई देते क्षेत्र के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय सेना में करौली के एक जवान की ड्यूटी पर हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। घटना के बाद दिवंगत जवान धर्म सिंह का उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार करौली के इस सैनिक को जोधपुर में ड्यूटी के दौरान अचानक से सीने में दर्द हुआ था। दर्द के बाद जवान को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
करौली के इस जवान का शव जैसे ही पैतृक गांव कैमरी (दंड के पूरा) पहुंचा तो गांव के लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाना शुरू कर दिया। जवान के पार्थिव शरीर को लेकर गांव में लगभग 10 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा भी भारतीय सेना के जवानों और ग्रामीणों की ओर से निकाली गई। गांव के बेटे और भारतीय सेना के जवान की इस अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रही थे।
दो साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम सैल्यूट उनकी पत्नी ने दिया। जवान धर्म सिंह की पत्नी भी राजस्थान पुलिस में कार्यरत हैं। जवान का एक बेटा भी है, जिसकी उम्र 2 साल है। बेटे के द्वारा ही जवान के शरीर को मुखाग्नि दी गई।