{"_id":"66fbdc578aea930a27008c72","slug":"karauli-news-congress-committee-s-demonstration-at-the-district-collectorate-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन, विभिन्न मांगों के लिए राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन, विभिन्न मांगों के लिए राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार
जिला कांग्रेस कमेटी ने करौली कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हिंडौन विधायक अनीता जाटव, जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह और अन्य प्रमुख कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा करौली कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। एडीएम को ज्ञापन सौंप कर राजस्थान में पेट्रोल की दरें हरियाणा के बराबर करने, अतिवृष्टि से हुए फसल खराबे की गिरदावरी कराकर मुआवजा देने, कानून व्यवस्था सुधारने सहित विभिन्न मांग की है। इस दौरान हिंडौन विधायक अनीता जाटव, जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह, पीसीसी सचिव जोगिंदर सिंह, भूपेंद्र भारद्वाज, पूर्व जिला प्रमुख अभय कुमार मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos
कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष शिवराज मीणा ने बताया कि प्रदेश में अतिवृष्टि से हुई फसल खराबें की सरकार ने अभी तक गिरदावरी नहीं कराई है, जिससे किसान और गरीब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा की अतिवृष्टि फसल के नुकसान का मुआवजा दिलवाने, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, अवैध खनन पर रोक लगाने, बढ़ते महिला अपराध एवं अत्याचार के मामले, युवाओं के लिए रोजगार, बेरोजगारी भत्ता देने, पेट्रोल डीजल की कीमतें पड़ोसी राज्य हरियाणा के समान करने, बिजली पानी के संकट तथा बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीसी भूपेंद्र भारद्वाज ने बताया कि राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी जमकर हमला बोला। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।