{"_id":"66bb743ed35d71e10809e1ab","slug":"karauli-news-disaster-control-minister-kirori-lal-meena-arrived-to-inspect-the-situation-worsened-by-rain-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: बारिश से करौली में बिगड़े हालात, निरीक्षण करने पहुंचे आपदा नियंत्रण मंत्री किरोड़ी लाल मीणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: बारिश से करौली में बिगड़े हालात, निरीक्षण करने पहुंचे आपदा नियंत्रण मंत्री किरोड़ी लाल मीणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 13 Aug 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
सार
मंत्री ने अतिक्रमण हटाकर पानी निकासी के मार्गों को सुचारु करने का आश्वासन दिया और सरकार की प्रतिबद्धता जताई कि वह हर पीड़ित के साथ खड़ी है।
करौली में निरीक्षण करने पहुंचे मंत्र किरोड़ीलाल मीणा।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पिछले कई दिनों से क्षेत्र में जारी मूसलाधार बारिश के कारण शहर में जल भराव का जायजा लेने आपदा नियंत्रण मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा करौली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों से चर्चा कर हालात की जानकारी ली और आमजन को जल्द से जल्द राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जल भराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों से जल भराव के कारण और समाधान पर चर्चा की।
Trending Videos
निरीक्षण के दौरान विधायक को जलापूर्ति और विद्युत आपूर्ति को लेकर भी शिकायत मिली। किरोड़ी लाल मीणा ने तत्काल अधिकारियों को जल्द से जल्द क्षेत्र में जलापूर्ति और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि जलापूर्ति बाधित वाले क्षेत्रों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। हालांकि कई लोगों ने टैंकर नहीं पहुंचने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि सरकार आपदा को लेकर पूरी तरह सजग है और हर पीड़ित को जल्द से जल्द राहत प्रदान करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया प्राकृतिक आपदा पर किसी का बस नहीं चलता, लेकिन सरकार और प्रशासन का काम जल्द से जल्द राहत पहुंचाना और समाधान करना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में पानी निकासी के प्राकृतिक मार्गों पर अतिक्रमण की शिकायत में मिली है।
ऐसे सभी अतिक्रमणों को ध्वस्त कर मार्गों को सुचारु किया जाएगा। इस दौरान मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरा इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ इसलिए मैंने आपदा की घड़ी में काम शुरू कर दिया है। सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जब पद पर नहीं था तब भी मैं हर हाल में जनता के साथ खड़ा रहा हूं।