{"_id":"66f6ccc9260e96fa1a0eb9f1","slug":"karauli-news-old-man-seriously-injured-due-to-cow-attack-in-gudhachandraji-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: गुढ़ाचंद्रजी में गाय के हमले से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, छाती में सींग लगने से हुआ लहूलुहान, जयप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: गुढ़ाचंद्रजी में गाय के हमले से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, छाती में सींग लगने से हुआ लहूलुहान, जयप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
सार
नादौती उपखंड के कस्बा गुढ़ाचंद्रजी में एक गाय के हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को गुढ़ाचंद्रजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।
गाय के हमले से घायल वृद्ध का फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
करौली जिले के नादौती उपखंड के गुढ़ाचंद्रजी कस्बे में एक गाय के हमले से रतन मीणा नामक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। गाय ने वृद्ध को सींगों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को गुढ़ाचंद्रजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार नादोती थाने के गांव तिमावा निवासी रतन मीणा पुत्र फोलादी मीणा निजी कार्य से बाजार में खरीददारी के लिए प्राचीन गढ़ के रास्ते से अंदर बाजार में पैदल-पैदल जा रहा था। अचानक से सामने से दौड़ती आ रही गाय ने वृद्ध रतन मीणा पर हमला करते हुए सिंघों के बल सामने से टक्कर मारकर तेज गति से दौड़ती हुई निकल गई। हादसे में वृद्ध की छाती में सींग लगने से लहूलुहान हो गया। कंधे में अंदरूनी चोट लग गई। घटना का वीडियो समीप के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
घटना का पता चलते ही ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल रतन मीणा को लहूलुहान अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़ाचंद्रजी में भर्ती कराया। इसके बाद डॉ. मोहन लाल मीणा द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रतन मीणा को जयपुर रेफर कर दिया। ऐसे मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। न सिर्फ शहरों में लोग आवारा गोवंश से दुर्घटनाओं का शिकार हो रहें हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इन आवारा पशुओं से लोग घायल होकर कई मामलों में मौत का शिकार भी हो रहे हैं।
Trending Videos