सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Protest continues on 21st day in protest against assault on Village Development Officer

Karauli News: ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट के विरोध में 21वें दिन भी धरना जारी, एसपी एवं सीईओ को ज्ञापन सौंपा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 02 Oct 2024 11:12 AM IST
विज्ञापन
सार

अलीपुरा ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट के विरोध में 21वें दिन भी ग्राम विकास अधिकारियों का धरना जारी रहा। पंचायत समिति कार्यालय में चल रहे इस धरने को लेकर आरोपियों गिरफ्तारी नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी गई है। इस संबंध में एसपी और सीईओ को ज्ञापन सौंपा गया है।

Karauli News: Protest continues on 21st day in protest against assault on Village Development Officer
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ का जिला मुख्यालय पर पंचायत समिति में अनिश्चितकालीन धरना 21वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान राजकीय दायित्वों के क्रियान्वयन एवं अभियान का भी पूर्ण बहिष्कार किया। ग्राम विकास अधिकारियों ने सीईओ एवं एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Trending Videos


जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी आनंद सिंह अलीपुरा 10 सितंबर की शाम भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र अलीपुरा ग्राम पनवेडे होते हुए ग्राम सिकंदरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवेदन व स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ब्लैक स्पॉट के फोटो लेने जा रहा था। इस दौरान सिकंदरपुर श्मशान के पास उदयराज मीणा निवासी सिकंदरपुर ने आनंद सिंह को रोककर मारपीट की और राजकीय दस्तावेज छीनकर नष्ट कर दिए। साथ ही सोने की चेन व घड़ी लूटकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने सदर थाना हिंडौन में एफआईआर दर्ज कराई है। ग्राम विकास अधिकारियों की ओर से प्रशासन को ज्ञापन भी दिया गया लेकिन 21 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, इससे ग्राम विकास अधिकारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़ित को वीडियो के माध्यम से लगातार धमकियां भी दे रहा है। जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक अनिचितकालीन धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed