{"_id":"66add6550e138a72160ac69c","slug":"karauli-two-accused-arrested-for-smuggling-of-smack-police-are-strictly-interrogating-the-supply-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli : स्मैक की तस्करी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई को लेकर पुलिस कर रही है सख्ती से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli : स्मैक की तस्करी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई को लेकर पुलिस कर रही है सख्ती से पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 03 Aug 2024 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले की लांगरा थाना पुलिस ने स्मैक की तस्करी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सप्लाई में प्रयुक्त की जा रही मोटर साइकिल को भी जब्त किया है। आरोपियों से मादक पदार्थ के संबंध में कड़ी पूछताछ की जा रही है।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में लांगरा पुलिस ने मासलपुर, सरमथुरा व धौलपुर क्षेत्र में स्मैक की तस्करी और सप्लाई करने के आरोप में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोटर बाइक से क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों के तार जयपुर, कोटा, झालावाड़, बारां आदि जगहों से जुड़े बताए जा रहे हैं।
Trending Videos
लांगरा थानाधिकारी वासुदेव प्रसाद ने बताया कि आरोपी रामसिंह पुत्र करनसिंह और दिनेश पुत्र घर्रू मीना को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को तीन बड़, करौली से गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ मासलपुर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है। आरोपियों द्वारा स्मैक सप्लाई में प्रयुक्त की जा रही मोटर साइकिल को पूर्व में जब्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेश आरोपी रायसिंह से स्मैक खरीदकर बाइक द्वारा मासलपुर व सरमथुरा क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई में करता था। पुलिस फिलहाल आरोपियों से स्मैक लाकर बेचने वाले व खरीदने वालों के बारे में आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।